जननायक कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न मिलने पर भाजपा एमएलसी जीवन कुमार ने जताई ख़ुशी, केंद्र की मोदी सरकार का जताया आभार

PATNA :  जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती शताब्दी की पूर्व संध्या पर केंद्र सरकार ने बड़ा ऐलान किया है। केंद्र सरकार ने जननायक को भारत रत्न देने का ऐलान कर दिया है। इसके बाद सभी दलों के नेताओं ने ख़ुशी जाहिर की है। 

भाजपा विधान पार्षद जीवन कुमार ने कहा की कर्पूरी ठाकुर राजनीतिक सुचिता और सादगी की सबसे बेहतरीन मिसाल थे। उन्होंने हमेशा गरीबो वंचितों के लिए हितों की रक्षा के लिए काम किया। बिहार ही नहीं देश की राजनीति में भी उनके सिद्धांतों और विचारों की मिसाल दी जाती है।

जीवन कुमार ने कहा की प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज जननायक को भारत रत्न सम्मान देकर बिहार ही नहीं देश के पिछड़ों और अति पिछड़ों को सम्मान किया है। भारतीय जनता पार्टी के नेता और कार्यकर्त्ता भी हमेशा कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न देने की मांग कर रहे थे। जिन्हें जननायक के जयंती शताब्दी पर केंद्र की मोदी सरकार ने पूरा कर दिया है। 

उन्होंने कहा की ‘सामाजिक न्याय’ के पुरोधा जननायक कर्पूरी ठाकुर को मरणोपरांत उनकी 100 वीं जयंती के अवसर पर भारत रत्न देने की घोषणा करने पर देश के प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त करता हूं।