खगड़िया में बागमती नदी में डूबी नाव, हादसे में दो मजदूर लापता, SDRF की टीम रवाना

खगड़िया. जिले में बड़ा हादसा की खबर मिल रही है। बागमती की उपधारा में एक नाव डूब गयी है। इसमें दो मजदूर लापता हो गये हैं। सर्च अभियान के दौरान दोनों के शव को नदी से निकाल लिये गये हैं।घटना मुफ्फसिल थाना के कंठारी घाट की है। वहीं घटना की जानकारी मिलते ही SDRF टीम मौके के लिए रवाना हो गयी है।
घटना की जानकारी मिलते ही काफी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गये। वहीं एसडीआरएफ की टीम भी घटनास्थल की ओर रवाना हो गई है। बताया जा रहा है कि सभी लोग नाव पर सवार होकर बहियार जा रहे थे। इसी दौरान नदी के उपधारा में नाव डूब गई। इसके बाद छह लोग किसी तरह से सुरक्षित बाहर निकले लेकिन, दो लोग डूब गये।
मिली जानकारी के अनुसार मुफस्सिल थाना क्षेत्र के धुसमुरी विशनपुर पंचायत के कठोरा धार में नाव पलटने से एक पुरुष सहित 8 महिला डूब गयी थी। इसमें पंचायत के विशनपुर गांव के वार्ड 17 निवासी जितेन्द्र कुमार रजक उर्फ जीतो रजक की 32 वर्षीय पत्नी बबीता देवी एवं भदास गांव निवासी रूदल साह की 25 वर्षीय पत्नी नीतू देवी की डूबने से मौत हो गई। इसके अलावा विशनपुर गांव निवासी असरफी साह की 55 वर्षीय पत्नी अनिता देवी,बानो रजक का पुत्र राजेश रजक, भोला साह की पत्नी माला देवी सहित 6 लोगों को स्थानीय लोगों द्वारा बचा लिया गया।