BOLLYWOOD NEWS: जन्मदिन से पहले फूट-फूट कर रोए अक्षय कुमार, लंबी बीमारी के बाद मां अरुणा भाटिया ने छोड़ा साथ

N4N DESK: बॉलीवुड के सबसे ऊर्जावान और फिट अभिनेता में से एक अक्षय कुमार आज बेचैन हैं। अपने जन्मदिन से पहले उन्हें गहरा आघात लगा है। दरअसल बुधवार की सुबह उनकी मां अरुणा भाटिया का निधन हो गया। उन्होनें 8 सितम्बर की सुबह मुंबई के हीरानंदानी हॉस्पिटल में अंतिम सांस ली। 

आपको बता दें कि अक्षय कुमार की मां की तबियत काफी लम्बे समय से ख़राब चल रही थी। इसकी जानकारी अक्षय कुमार ने खुद ट्विटर के ज़रिए अपने फैंस को दी थी। हाल ही में उनकी स्थिति ज्यादा बिगड़ने के कारण अक्षय कुमार को लंदन में चल रही शूटिंग बीच में छोड़कर मुंबई आना पड़ा था। अभी तक यह पता नहीं चल पाया है की अक्षय कुमार की मां को आखिर हुआ क्या था।

सोशल मीडिया के जरिए दी जानकारी 

अक्षय कुमार ने मंगलवार की सुबह सोशल मीडया पर मां के निधन की सूचना दी। इसके एक दिन पहले, मंगलवार को ही उन्होनें एक पोस्ट किया था, जिसमें मां की अस्वस्थता की जानकारी दी थी। इसके अलावा सभी को प्रार्थना और दुआएं देने के लिए आभार भी व्यक्त किया था। अरुणा भाटिया को कुछ दिन पहले मुंबई के हीरानंदानी अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया था। अक्षय ने लिखा, ‘वह मेरी मूल थी और आज मैं असहनीय दर्द महसूस कर रहा हूं। मेरी मां श्रीमती अरुणा भाटिया आज सुबह शांति के साथ इस दुनिया को छोड़ गईं और एक बार फिर दूसरी दुनिया में मेरे पिता से मिलेंगी। मेरे और मेरे परिवार के प्रति मैं आप सभी की प्रार्थनाओं का सम्मान करता हूं। ओम शांति'

कल है अक्षय का जन्मदिन

आपको बता दें कि सुपरस्टार अक्षय कुमार का जनमदिन 9 सितंबर यानी कल है। हर साल उनका जन्मदिन धूमधाम से मनाया जाता है। साथ ही उनके फैंस भी उनके लिए कुछ खास तोहफे भेजते हैं। हालांकि मां के निधन के कारण अब उनका जन्मदिन वैसा नहीं रह जाएगा। फैंस सहित बॉलीवुड हस्तियां लगातार उनके पोस्ट पर श्रद्धांजलि व्यक्त कर उन्हें सांत्वना दे रहे हैं।