BREAKING: दंपति सहित 2 बच्चों का पहले गला काटा, फिर चेहरे को एसिड से जलाया, बिहार में ट्रिपल मर्डर से मचा हड़कंप

BEGUSARAI: बिहार के बेगूसराय से बड़ी दर्दनाक खबर सामने आ रही है। जहां रात के अंधेरे में घर में घुसकर बदमाशों ने पहले पति-पत्नी और उनके दो बच्चों का गला काटा, फिर उनके चेहरे पर एसिड डाल कर मौके से फरार हो गए। इस घटना में दंपति और एक बच्ची की मौत हो गई है। वहीं एक बेटे की हालत नाजुक है। 

दरअसल पूरा मामला बेगूसराय के बछवाड़ा थाना क्षेत्र के चिरंजीवीपुर के वार्ड नंबर-12 ठठ्ठा रसीदपुर की है। घटना के बाद आज सुबह यानी शनिवार को पड़ोसियों ने इस घटना की सूचना पुलिस को दिया। वहीं तीन लोगों की निर्मम हत्या से इलाके में दहशत का माहौल है। 

मरने वालों की पहचान संजीवन महतो(40), पत्नी संजीता देवी और बेटी सपना कुमारी (10) के रूप में हुई है। वहीं 7 साल के बेटे अंकुश कुमार की हालत गंभीर है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घर में घुसकर हुई इस तरह की निर्मम हत्या से इलाके में दहशत हैं। घर के बाहर लोगों की भारी भीड़ जुटी हुई है। पुलिस जांच में जुटी है।

गांव में घर के कमरे में पति-पत्नी और बेटी की लाश पड़ी है। मौके से आई तस्वीर से पता चल रहा है कि सोए हुए हालत में ही पूरे परिवार पर हमला हुआ है। पति और पत्नी जमीन पर सो रहे थे। उनके शव वहीं पड़े हैं। जबकि दोनों बच्चे बेड पर थे। पास ही पूरा खून बिखरा पड़ा है।