BREAKING: जनविश्वास रैली के लिए अनोखे अंदाज में रथ से रवाना हुआ लालू परिवार, ये लोग हैं साथ...

PATNA: बिहार की सियासत गरमाई हुई है। आज पटना की गांधी मैदान में महागठबंधन की जनविश्वास महारैली का आयोजन किया गया है। इस रैली में शामिल होने के लिए राजद सुप्रीमो लालू यादव राबड़ी आवास रवाना हो चुके हैं। लालू यादव के साथ राबड़ी देवी, तेजस्वी यादव, निशा भारती, तेज प्रताप यादव रथ में मौजूद हैं। 

बता दें कि जिस रथ से तेजस्वी यादव 20 फरवरी से जनविश्वास यात्रा पर निकले थे उसी रथ से आज लालू परिवार पटना केे गांधी मैदान के लिए रवाना हुए हैं। लालू परिवार अनोखे अंदाज में गांधी मैदान पहुंचेंगे। जहां वह बीजेपी के खिलाफ लोकसभा चुनाव का बिगुल फूकेंगे। इस रैली में राजद सुप्रीमो जनता को संबोधित करेंगे। उनके साथ ही रैली में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन, कांग्रेस नेता राहुल गांधी सहित इंडी गठबंधन के कई घटक दल शामिल होंगे।   

वहीं विपक्षी दलों के गठबंधन इंडिया की ताकत भी आज जन विश्वास महारैली में दिखेगी. जून 2023 में एकजुट हुए इंडिया की यह पहली रैली है जिसमें एक साथ विपक्ष के कई दिग्गज एक मंच पर दिखेंगे. लालू यादव और तेजस्वी यादव के साथ ही राजद की जनविश्वास रैली में कांग्रेस नेता राहुल गांधी के शामिल होने को लेकर चल रहा संस्पेंस भी खत्म हो गया है। 

अब यह कंफर्म हो गया है कि महारैली में राहुल गांधी शामिल होंगे। वहीं उनके साथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और राजस्थान से राज्यसभा सांसद केसी वेणुगोपाल भी पटना पहुंचेगे। न्यूज4नेशन से बात करते हुए पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सिंह ने तीनों नेताओं के पटना आने की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि कल दोपहर साढ़े बारह बजे उनकी फ्लाइट पटना पहुंचेगी। जहां से वह सीधे गांधी मैदान जाएंगे। महारैली में यूपी के पूर्व सीएम व सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव भी शामिल होंगे। पार्टी की तरफ से उनके पटना आने का पूरा कार्यक्रम भी जारी किया गया है। इसके अलावा वामपंथी दलों के कई नेता भी मंच पर होंगे.