BREAKING NEWS : मुजफ्फरपुर में बच्चों से भरी नाव नदी में पलटी, 16 बच्चे लापता, खोजबीन जारी

MUZAFFARPUR : बड़ी खबर मुजफ्फरपुर से सामने आई है। यहां बच्चों से भरी नाव बागमती नदी में पलट गई है। बताया जा रहा है कि इस हादसे में 16 बच्चे लापता हैं। जिनकी तलाश की जा रही है। वहीं हादसे के बाद प्रशासन में हड़कंप मच गया है। 

घटना को लेकर बताया जा रहा है  गायघाट के बेनीबाद ओपी क्षेत्र के मधुपट्टी घाट पर हादसा हुआ है। बताया गया कि नाव पर 33 बच्चे मौजूद थे। लेकिन बागमती नदी में यह नाव पलट गई। जिसमें 17 बच्चों को सुरक्षित निकालने में कामयाबी मिली है। लेकिन अब भी 16 बच्चों के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है। लापता बच्चों की तलाश की जा रही है।

गायघाट और बेनीबाद ओपी पुलिस मौके पर पहुंची। एसडीआरएफ को भी बुलाया गया है। स्थानीय लोगों  ने बताया कि नाव पर क्षमता से अधिक बच्चों को बैठाया गया था। इस कारण नदी के बीच में पहुंचने पर वो डगमगाने लगी। फिर नाव अनियंत्रित होकर पलट गई। नाविक और उसके सहयोगी ने पहले कुछ बच्चों को बचा लिया। इसके बाद स्थानीय लोग भी नदी में कूदे किसी तरह कुछ बच्चों को बाहर निकाला गया। बाकी बच्चों की तलाश जारी है।