बिहार के 35 जिलो में विद्युत शवदाह गृह बनाएगा बुडको, जनहित याचिका पर दी जानकारी, आएगी इतनी लागत
PATNA : पटना हाईकोर्ट को राज्य सरकार को ओर से जानकारी दी गयी कि राज्य के 35 अलग अलग जिलों में विद्युत शवदाह गृह बनाए जाएंगे। कोर्ट को बुडको के प्रबंध निदेशक की ओर से बताया गया।ये जनहित याचिका मुकेश रंजन ने दायर की थी।
मुकेश कुमार की जनहित याचिका में राज्य के हर जिले में विद्युत शव दाह गृह निर्माण और बेकार पड़े शवगृहों कार्यरत बनाने की मांग की गयी थी।फिलहाल ये सभी शवदाहगृह 35 जिलों के मुख्यालय शहर में बनेंगे।इन पर 207 करोड़ रुपये की लागत आएगी।इन्हें मोक्षधाम परियोजना के रूप में जाना जाएगा ।
चीफ जस्टिस के विनोद चंद्रन की खंडपीठ ने यह आशा जताते हुए कि ये सभी निर्माण जल्द से जल्द पूरे होंगे , इस जनहित याचिका को निष्पादित कर दिया ।