बिहार को तरक्की का राह दिखा रहा बजट 2024, नित्यानंद राय ने तेजस्वी यादव पर कसा जोरदार तंज, जायसवाल का हमला- बांट रहा विपक्ष
पटना. केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने रविवार को कहा कि केंद्रीय बजट 2024 से साबित हुआ है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गरीबों के मसीहा हैं. बजट में बिहार को प्राथमिकता दी गई है जिससे विपक्षी परेशान हैं. उन्होंने कहा कि 2047 का भारत कैसा हो इसको लेकर पृष्टभूमि तैयार की जा रही है जब दुनिया में सबसे ज्यादा प्रति व्यक्ति आय भारत का हो. विवेकानंद जी का सपना पूरा हो रहा है,प्रधानमंत्री विकास के भागीरथ हैं.
उन्होंने कहा कि 3 करोड़ और गरीबों के लिए नए घर के निर्माण की स्वीकृति प्रधानमंत्री ने दी है. बुजुर्गो का सम्मान और चिंता बजट में की गई है,उनका भी इलाज आयुष्मान योजना के तहत होगा . 2009 से 2014 तक एक हजार एक सौ बत्तीस करोड़ रुपए बिहार को मिला था. इसका कई गुणा 2013 2024 में 27 हजार 662 करोड़ रुपए देश स्तर पर सिर्फ कृषि में मिला है. उन्होंने कहा कि बिहार में आधारभूत संरचना से लेकर सड़क,हॉस्पिटल,हवाई अड्डा तक का ख्याल रखा गया है. वहीं महाबोधि कोरिडोर की योजना ऐतिहासिक निर्णय है. राजगीर में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए केंद्र अतिरिक्त प्रयास कर रही है.
नित्यानंद राय ने कहा कि बजट में रोजगार सृजन का ध्यान रखा गया है और इसके लिए 2 लाख करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है. 11 हजार 500 करोड़ रुपए का प्रावधान बिहार में बाढ़ से निपटने की लिए किया गया है. कोसी बाढ़ से निपने के लिए सर्वे का काम भी इसमें शामिल है. ब्याज मुक्त राशि सहयोग के तौर पर 15 हजार करोड़ रुपए बिहार को दिए जायेंगे. केंद्रीय बजट में बिहार को बजट 2024 में तरक्की का राह दिखाने वाला है. बिहार में एनडीए की सरकार केंद्र के सहयोग से तरक्की करेगा. उन्होंने विपक्ष पर हमला बोलते हुए कहा कि विकास के ढोंग रचने वाले आरजेडी के नेता तेजस्वी यादव और संविधान को ताखे पर रखने वाले कांग्रेस मौज मस्ती में हैं उन्हे लज्जा का ख्याल नहीं है. घमंडिया गढ़बंधन को झूठ बोलने का आदत है इनका झूठ अब नहीं चलने वाला है यहां के लोग विकास चाहते हैं.
जायसवाल का हमला : बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिलीप जयसवाल ने कहा कि चांदी का चम्मच मुंह में लेकर जो पैदा हुए हैं ऐसे प्रतिपक्ष को शर्म आनी चाहिए. उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार के समय में और अटल जी के समय में ही आरक्षण का प्रावधान किया गया. लेकिन विपक्ष अफवाह उड़ा रही है. बजट में बिहार को हिस्सा मिला यह डबल इंजिन सरकार का कमाल है. उन्होंने कहा कि विपक्ष जाति संप्रदाय में बांटने का काम करता है जबकि नरेंद्र मोदी विकास की बात करते हैं. असली डिग्री स्कूल में नहीं ले पाए तो थेथरोलोजी की बात करके राजनीति करने की ताक में हैं. उन्होंने कहा कि छठ पर्व आने वाला है,रेल मंत्रालय के साथ बैठकर नित्यानंद राय सुविधा का ध्यान रखें यह आग्रह करेंगे. यह इसलिए कि जो भाई बहन बाहर रहते हैं वे यहां आए तो बिहार का विकास देख सकें.
वंदना की रिपोर्ट