बिहार के शिक्षा मंत्री पर चिराग पासवान ने किया हमला, कहा धार्मिक ग्रंथों पर बोलकर समाज बांटने का काम कर रहे हैं

BEGUSARAI : लोजपा रामविलास के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान आज बेगूसराय पहुंचे। शहर के निजी अस्पताल के प्रबंधक से मुलाकात की और स्वर्गीय राम विलास पासवान की तस्वीर पर माल्यार्पण किया। इस दौरान पत्रकारों से बात करते चिराग पासवान ने कहा कि बिहार के शिक्षा मंत्री को बिहार के शिक्षा से नहीं बल्कि धार्मिक ग्रंथों पर बोलकर समाज बांटने का काम कर रहे हैं।
उन्होंने कहा की किसी को भी किसी भी धार्मिक ग्रंथ के बारे में चाहे रामचरितमानस हो या अन्य ग्रंथ उसके बारे में बोलने का कोई अधिकार नहीं है। वहीं वैशाली में शहीद के पिता को घसीटने के सवाल पर कहा कि यह पूरी तरह से अपमानजनक है। क्योंकि शहीद के परिजनों को सम्मान नहीं दे सकते तो उन्हें अपमानित करने का अधिकार नहीं दिया गया है यह पुलिस की कार्यशैली है।
नीतीश सरकार पर हमला करते हुए चिराग ने कहा की शहीदों का सम्मान नहीं है। उनके मंत्री भी सेना के खिलाफ बोलने का काम करते हैं। ऐसे में महागठबंधन की सरकार हमेशा सेना का अपमान करती हैं। दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी पर चिराग पासवान ने कहा कि सीबीआई जांच एजेंसी है वह अपना काम कर रही है। जांच में कुछ बातें आई होगी। इसी वजह से उन्हें गिरफ्तार किया गया है।
वहीँ उन्होंने बिहार में बढ़ते अपराध को लेकर नीतीश सरकार पर जमकर निशाना साधा। बता दे कि चिराग पासवान बेगूसराय होते हुए सहरसा जा रहे थे। इस दौरान शहर के एक निजी अस्पताल में यहां पत्रकारों से बात करते हुए विभिन्न मुद्दों पर अपनी बात रखी।
बेगूसराय से अजय शास्त्री की रिपोर्ट