10 मार्च को चिराग पासवान की जनसभा, 'जन आशीर्वाद महासभा' की सफलता को लेकर लोजपा(रामविलास) उपाध्यक्ष संजय सिंह के नेतृत्व में जनसंपर्क

PATNA:  लोकसभा चुनाव को लेकर सभी दल के नेता चुनावी तैयारी में जुटे हैं. लोजपा (रामविलास) की तरफ से 10 मार्च को वैशाली में जन आशीर्वाद महासभा का आयोजन किया गया है. इस कार्यक्रम में पार्टी सुप्रीमो चिराग पासवान शामिल होंगे. प्रस्तावित कार्यक्रम की सफलता को लेकर दल के प्रदेश उपाध्यक्ष सह महुआ विधानसभा क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी संजय सिंह लगातार बैठक और जनसंपर्क कर रहे हैं. 

आगामी 10 मार्च को लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान की वैशाली लोक सभा अंतर्गत साहेबगंज हाई स्कूल के प्रांगण में जनसभा है. कार्यक्रम का नाम है "जन आशीर्वाद महासभा ". कार्यक्रम की तैयारी को लेकर वैशाली के पारू विधानसभा अन्तर्गत संसदीय बोर्ड के जिला अध्यक्ष चूलबूल ठाकूर के अध्यक्षता में बैठक हुई. रामचंद्रपुर, अजीतपुर रघुनाथपुर ,सहदानी, जैतपूर, दुखन सरिया में पार्टी के कार्यकर्ता साथियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक कर कार्यक्रम को सफल बनाने पर चर्चा हुई। पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष सह पूर्व प्रत्याशी, महुआ विधानसभा क्षेत्र की उपस्थिति में ग्रामीणों को कार्यक्रम में भाग लेने निमंत्रण दिया. जनसंपर्क में पंचायती राज  के जिला अध्यक्ष कुंदन तिवारी , प्रदेश प्रधान महासचिव छात्र गोल्डेन सिंह ,राज ठाकरे,संतोष पासवान,मंटू पासवान मौजूद थे.