बिहार के 18 जिलों में आज बरसेंगे बादल, इन जिलों में येलो अलर्ट जारी

PATNA: बिहार से ठंड की विदाई हो गई है। 29 फरवरी से शीतऋतु समाप्त हो गई है। वहीं मार्च के पहले दिन से ग्रीष्मकालीन ऋतु शुरू हो गई है। ग्रीष्मकालीन ऋतु का पहला दिन शुष्क रहा, लेकिन साथ ही तापमान में बढ़ोतरी भी दर्ज की गई। दिन का तापमान 30°C के पार हो गया। वहीं आज से प्री मानसून की शुरूआत होने जा रही है। ऐसे में बिहार के 18 जिलों में बारिश होने के आसार हैं। 

प्री मानसून की शुरूआत

मौसम विभाग की माने तो यह 2024 की प्री मानसून की पहली बारिश है। इसके बावजूद भी तापमान में एक से दो डिग्री की बढ़ोतरी होने की संभावना है। वहीं 5 जिलों में मेघगर्जन के साथ वज्रपात को लेकर येलो अलर्ट जारी हुआ है। वहीं फरवरी महीने की बात करे तो फरवरी में 1 दिन शीत लहर एवं 01 दिन भीषण शीत लहर दर्ज किया गया। फरवरी में पटना का सर्वाधिक अधिकतम तापमान 30.1°C 20 फरवरी को दर्ज किया गया। वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान 8.1°C 09 फरवरी को दर्ज किया गया।

आज से बारिश का आसार

आज यानी 02 मार्च को पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सारण, सीतामढ़ी, शिवहर, मुज़फ्फरपुर, वैशाली, मधुबनी, दरभंगा, समस्तीपुर, भोजपुर, बक्सर, रोहतास, भभुआ, औरंगाबाद और अरवल में हल्की बारिश होने की संभावना है। 03 मार्च को पूरे बिहार में बारिश होगी। वहीं 04 मार्च को पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सारण, पटना, भोजपुर, बक्सर, रोहतास, भभुआ, औरंगाबाद, गया, नवादा, जमुई, बांका, भागलपुर, मुंगेर, खगड़िया, बेगूसराय, लखीसराय, शेखपुरा, नालंदा, जहानाबाद और अरवल में बारिश होगी। 05 मार्च से आसमान साफ होने का आसार है।

इन जिलों के लिए येलो अलर्ट

आज पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सारण, सीतामढ़ी, शिवहर, मुज़फ्फरपुर, वैशाली, मधुबनी, दरभंगा, समस्तीपुर, भोजपुर, बक्सर, रोहतास, भभुआ, औरंगाबाद और अरवल में हल्की बारिश होने की संभावना है. इसके साथ ही पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान और सारण में मेघगर्जन के सात वज्रपात हो सकती है. इसके लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।