CM Nitish birthday: जेडीयू महासचिव ने मुख्यमंत्री से मिलकर जन्मदिन की दी बधाई, दीर्घायु होने की कामना

PATNA: बिहार में सबसे अधिक बार मुख्यमंत्री बनने वाले नीतीश कुमार आज 73 साल के हो गए। उनके जन्मदिन के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बधाई दी है। पीएम मोदी ने अपने एक्स हैंडल पर पोस्ट करते हुए खास अंदाज में बधाई दी है। वहीं बिहार के राज्यपाल ने मुख्यमंत्री आवास जाकर उनके जन्मदिन पर बधाई और शुभकामनाएं दी है. बिहार के दोनों डिप्टी सीएम के अलावे बिहार विधानसभा और विधानपरिषद में भी सत्ता पक्ष और विपक्ष के तमाम सदस्यों ने सीएम नीतीश को जन्मदिन दी बधाई दी. जेडीयू नेता अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष सह बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मिलकर बधाई दे रहे हैं. पार्टी के महासचिव रंजीत कुमार झा ने भी आज सीएम नीतीश से मुलाकात कर उन्हें जन्मदिन की बधाई दी और दीर्घायु होने की कामना की. 

विकास पुरूष को जन्मदिन की बधाई 

जेडीयू महासचिव रंजीत कुमार झा ने कहा कि हमारे नेता नीतीश कुमार ने अपने काम से साबित किया है कि वे सच्चे अर्थों में विकास पुरुष हैं. 2005 से लेकर अब तक बिहार की सेवा कर रहे हैं. हमारे नेता ने बिहार में सुशासन राज को स्थापित किया है. जेडीयू महासचिव ने कहा कि हमारे नेता ने कई ऐसी योजना चलाई जिसे बाद में केंद्र सरकार ने भी अपनाया. बालिका शिक्षा, साइकिल योजना, जीविका, हर घर नल-जल, सात निश्चय, शराबबंदी, जातीय गणना, गंगाजल उद्वह परियोजना आदि दर्जनों ऐसे ऐतिहासिक काम किए हैं. हाल ही में एक साथ लाखों शिक्षकों की नियुक्ति पत्र देकर हमारे नेता नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली सरकार ने एक रिकार्ड बनाया है. 

पीएम मोदी समेत बड़े नेताओं ने दी बधाई

पीएम मोदी ने अपने एक्स हैंडल पर लिखते हुए कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) को उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं देता हूं। लोगों की सेवा में उनके लंबे और स्वस्थ जीवन के लिए प्रार्थना करता हूं। वहीं गृह मंत्री अमित शाह ने भी नीतीश कुमार को बधाई संदेश भेजा है. जबकि यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नीतीश कुमार को जन्मदिन की बधाई देते हुए माता जानकी से उनके लिए उत्तम स्वास्थ्य और सुदीर्घ जीवन की प्रार्थना की है. बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने अपने बधाई संदेश में नीतीश कुमार को अप्रतिम नेतृत्व से बिहार का नवनिर्माण करने वाला कुशल राजनेता बताया और उनके स्वस्थ, समृद्ध एवं दीर्घायु जीवन की कामना की.बिहार के डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने नीतीश कुमार को बुके देकर जन्मदिन की बधाई दी और उन्हें कुशासन से सुशासन की ओर ले जाने वाला नेता बताय. वहीं बिहार के राज्यपाल ने भी सीएम नीतीश को जन्मदिन की बधाई दी है और उनके लिए उत्तम स्वास्थ्य, लंबी आयु और उपलब्धिपूर्ण जीवन की कामना की है.