बीजेपी में शामिल हुए कांग्रेस विधायक सिद्धार्थ सौरभ ने प्रदेश अध्यक्ष को बताया सबसे बड़ा दलबदलू, पूछा- राजद को क्यों छोड़ा..

PATNA: बिहार की सियासत गरमाई हुई है। महागठबंधन के तीन विधायक एनडीए में शामिल हो गए हैं। जिसके बाद से ही राजद- कांग्रेस बीजेपी पर हमलावार है। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष ने बागी विधायकों पर कार्रवाई करने के लिए विधानसभा अध्यक्ष को पत्र भी सौंपा है। वहीं कांग्रेस से बीजेपी में शामिल हुए सिद्धार्थ सौरभ ने बड़ा बयान गिया है। साथ ही उन्होंने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को दलबदलू बताया है। 

सिद्धार्थ सौरभ ने कहा है कि हमको कोई लालच नहीं दे सकता। हम लोग किसी के प्रलोभन में आने वाले नहीं हैं। उन्होंने कहा कि जनहित और जनता  के सेवा के सिवा उनका कोई उद्देश्य नहीं है। वहीं जब उनसे पूछ  गया कि कांग्रेस के लोग आपको दलबदलू कह रहे हैं। तो सिद्धार्थ सौरभ ने कहा कि, सभी दल के लोग कहीं ना कहीं जा रहे हैं। जब पार्टी में इच्छा अनुसार काम ना हो तो सभी दल बदलते हैं। 

वहीं उन्होंने कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि, कांग्रेस के अध्यक्ष तो बड़े दलबदलू हैं। वह राजद छोड़ कर कांग्रेस में आए। पहले राजद में थे तो क्यों आए कांग्रेस में बताएं। उन्होंने कहा कि, राजद में प्रदेश अध्यक्ष घुटन महसूस कर रहे थे। तभी वह कांग्रेस में शामिल हुए। सभी नेता दल बदलते हैं। 

साथ ही उनसे पूछा गया कि आपकी सदस्यता रद्द किए जाने को लेकर एक आवेदन दिया गया विधानसभा अध्यक्ष को इसको लेकर उन्होंने कहा इसकी कोई जानकारी नहीं है। जब हमें जानकारी दी जाएगी। परिस्थिति के हिसाब से काम होगा। वहीं उनसे पूछा गया कि कोई और भी विधायक एनडीए में शामिल होने वाला है क्या? तो उन्होंने कहा कि इंतजार कीजिए लड़ी लग जाएगा।

अभिजीत की रिपोर्ट