शिव मंदिर के पास आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा गया कपल, पूजा करने आए प्रेमी - प्रेमिका की ग्रामीणों ने करा दी शादी

मुंगेर -मुंगेर में एक प्रेमी जोड़े की ग्रामीणों ने शादी करा दी, अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में  साफ देखा जा सकता  है कि प्रेमी जोड़ा किसी मंदिर में है और वहां पर कुछ मौजूद लोग उनकी शादी करा रहे हैं. वहीं ग्रामीणों के दबाव में प्रेमी ने अपने प्रेमिका के सिर में सिंदूर भर रहा है.

ग्रामीणों ने कराई शादी

जानकारी के अनुसार यह  वीडियो असरगंज थाना क्षेत्र के ढोल पहाड़ी शिव मंदिर का है. जहां स्थानीय लोगों ने एक प्रेमी जोड़े की शादी करा दी.दरअसल जहां कुछ दिन पूर्व एक युवक अपनी प्रेमिका से मिलने के लिए ढोल पहाड़ी स्थित शिव मंदिर आया हुआ था . वह प्रेमालाप कर रहा था . इसके बाद निजता की सीमा भी पार करने लगी.

आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा गया कपल

 ढोल पहाड़ी स्थित शिव मंदिर के पास आपत्तिजनक स्थिति में पकड़े जाने पर ग्रामीणों ने दोनों की शादी करा दी. जानकारी के अनुसार लड़की मुंगेर जिला अंतर्गत असरगंज थाना क्षेत्र की है, वहीं लड़का हवेली खड़कपुर थाना क्षेत्र के चाखंड गांव का है.

शादी के बाद ससुराल पहुंची प्रेमिका

 वहीं शादी के बाद लड़की अपने ससुराल में ही रह रही है. इस मामले को लेकर दोनों तरफ से कोई आवेदन स्थानीय थाना में नहीं दिया गया है. वायरल वीडियो की पुष्टि न्यूज4नेशन नहीं करता है.


इम्तियाज खान की रिपोर्ट