पटना में अपराधियों का तांडव, कमरे में संदिग्ध हालात में युवक का शव बरामद, अलमीरा से जेवरात गायब
PATNA: बिहार में अपराधिक घटनाएं चरम पर है। बेखौफ अपराधी एक के बाद एक आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। राजधानी पटना में हत्याओं का दौर जारी है। हत्या, लूट, डकैती, चोरी, छिनतई अब आम हो गई है। पुलिस एक मामले को सुलझाती तब तक अपराधी नए घटना को अंजाम दे देते हैं। ताजा मामला पटना के बुद्धा कॉलोनी का है। जहां पुलिस ने एक युवक के शव को कब्जे में लिया है।
दरअसल, पूरा मामला बुद्धा कॉलोनी थाना क्षेत्र के दूजरा गेट नंबर 16 के एक मकान का है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया है। बताया जा रहा है कि युवक के गले में साड़ी लपेटा हुआ था और उसका शव हुक से टंगा हुआ मिला। प्रथम दृष्टया में पुलिस हत्या की आशंका जता रही है।
मृतक का नाम रवि बताया जा रहा है। युवक के आलमीरा से गहने जेवरात भी गायब है। सारा समान बिखरा पड़ा था। अब ऐसे में पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। पुलिस हत्या और आत्महत्या दोनों बिन्दुओं पर जांच कर रही है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
पटना से अनिल की रिपोर्ट