पटना सिटी में अपराधियों का तांडव, गार्ड को बंधक बना बेयर हाउस में बड़ी लूट की घटना को दिया अंजाम, लाखों का सामान लेकर हुए फरार
PATNA: बिहार में अपराधिक घटनाएं चरम पर है। बेखौफ अपराधी एक के बाद एक आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला पटना के बायपास थाना क्षेत्र के मर्चा मरची रोड का है। बताया जा रहा है डकैतों ने बड़ी घटना को अंजाम दिया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
मिली जानकारी अनुसार पटनासिटी के बायपास थाना क्षेत्र के मर्चा मरची रोड के स्थित जिटीएल बेयर हाउस के गोदाम में बीती रात 8 से 10 अपराधियों ने डकैती की घटना को अंजाम दिया है। डकैतों ने बीती रात बेयर हाउस के गोदाम के घुसे और पहले से मौजूद दो गार्ड को बंधक बनाकर बेयर हाउस से कीमती समान ले भागे।
इस सम्बंध में बायपास थानाध्यक्ष ने बताया कि बीती रात एक बेयर हाउस में 8 से 10 अपराधियो ने गार्ड को बंधक बनाकर घटना को अंजाम दिया है। साथ सीसीटीवी के dvr को भी ले भागे है। मौके पर एफएसएल और डॉग स्कॉयड की टीम को भी बुलाया गया है। गोदाम से ताम्वे के तार ,बैटरी जैसे अन्य सामग्री सभी अपराधी ले भागे है।फिलहाल गायब हुए समान की कीमत मिलान के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा।
पटना से रजनीश की रिपोर्ट