पहले पुल गिरता था जी? अब हम लोग....भाइयों-बहनों, चुपचाप पुल गिरते हुए देखो, 6 दिन में तीन पुल गिरने पर तेजस्वी की चुटकी
PATNA: "पहले पुल गिरता था जी? अब हम लोग एक साथ आ गए है तो पुल गिर रहे हैं..... "भाइयों-बहनों, चुपचाप पुल गिरते हुए देखो नहीं तो कथित जंगलराज आ जाएगा.... बिहार में 6 दिनों के भीतर 3 पुल गिरने पर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने राज्य की डबल इंजन सरकार को कटघरे में खड़ा किया है। तेजस्वी यादव ने ना सिर्फ सरकार को घेरा है बल्कि उन्होंने यह भी बताया है कि पुल गिरने के मामले को लेकर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी क्या प्रतिक्रिया देंगे।
तेजस्वी यादव ने ट्विट कर बिहार सरकार पर हमला बोला है। तेजस्वी ने कहा कि, पुल गिरे, भ्रष्टाचार के गुल खिले। 18 वर्षों के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और बेचारे दो-दो उपमुख्यमंत्री तो इन सबके बारे में जानते ही नहीं है। जानकर कर भी क्या लेंगे? ज्यादा से ज्यादा क्या होगा? डबल इंजनधारी लोग कह देंगे कि पुल ख़ुदक़ुशी कर रहे है या चूहे पुल कुतर रहे है। तेजस्वी यादव ने इसके साथ एक वीडियो भी शेयर किया है जिसमें दिखाया गया है कि कैसे 6 दिनों में तीन पुल धराशाई हो गए हैं। बता दें कि, 18 जून को अररिया में, 22 जून को सिवान में तो वहीं आज यानी 23 जून को मोतिहारी में पुल भरभराकर गिर गया है।
तेजस्वी यादव ने पुल गिरने के मामले में पीएम की प्रतिक्रिया को बताते हुए कहा कि, प्रधानमंत्री जी कहेंगे, “भाइयों-बहनों, चुपचाप पुल गिरते हुए देखो नहीं तो कथित जंगलराज आ जाएगा। पुल गिरना 𝐀𝐜𝐭 𝐨𝐟 𝐆𝐨𝐝 है। ये मोदी की गारंटी से भी बड़ी गारंटी वाले पुल थे लेकिन ईश्वर की मर्जी के आगे कंक्रीट के पुल की क्या मजाल? मित्रों, बोलो- जय श्री राम ! तेजस्वी यादव ने अनोखे अंदाज में पुल गिरने के मामले को लेकर बिहार सरकार की चुटकी ली है।
वहीं तेजस्वी यादव ने सीएम नीतीश की प्रतिक्रिया को बताते हुए कहा कि, "मुख्यमंत्री कहेंगे कि, “पहले पुल गिरता था जी? अब हम लोग एक साथ आ गए है तो पुल गिर रहे है। जान लीजिए, एक-एक पुल गिर रहा है। गिर रहा है तो गिर रहा है। ऊ लोग इ किया है जी? ऊ लोग नदी और पानी के साथ मिल ई सब गड़बड़ करता रहता है। हम सब जाँच कराएंगे"।" जान लीजिए, एक-एक पुल गिर रहा है। गिर रहा है तो गिर रहा है। ऊ लोग इ किया है जी? ऊ लोग नदी और पानी के साथ मिल ई सब गड़बड़ करता रहता है। हम सब जाँच कराएंगे"।
बिहार में पुलों के गिरने का सिलसिला थम नहीं रहा है। रविवार को एक बार फिर से एक निर्माणाधीन पुल गिर गया है। इस तरह पिछले एक सप्ताह में बिहार में तीसरी बार पुल गिरने का हादसा हुआ है। इस बार मोतिहारी में पुल ध्वस्त हुआ है। मोतिहारी के घोड़ासहन प्रखंड में निर्माणाधीन पुल ध्वस्त हुआ है। करीब डेढ़ करोड़ की लागत से पुल बन रहा था। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना से इस पुल का निर्माण हो रहा था। आरसीसी पुल का निर्माण धीरेंद्र कंस्ट्रक्शन प्रा. लिमिटेड श्रीकृष्णनगर द्वारा कराया जा रहा था।