महागठबंधन की रैली के बाद बोले दीपांकर भट्टाचार्य, कहा मजबूत होगी विपक्षी एकता

PURNEA : पूर्णिया में आज महागठबंधन की ओर से महारैली का आयोजन किया गया। जिसमें महागठबंधन में शामिल सभी पार्टियों ने हिस्सा लिया। रैली के बाद भाकपा माले के राष्ट्रीय महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए विपक्षी एकता के लिए इस रैली की अहमियत की बात कही।
उन्होंने कहा कि रैली से जो बात आज बिहार से बाहर निकल कर गई है। इससे विपक्षी एकता मजबूत होगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का महाधिवेशन होने के बावजूद भी रैली में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई जो विपक्षी एकता का प्रतीक है। भट्टाचार्य ने कहा की लालू यादव की पार्टी का नाम ही राष्ट्रीय जनता दल है। इसे कम करके नहीं आंकिये।
उन्होंने कहा की भले ही राजद प्रदेश स्तर की पार्टी है। लेकिन देश की बड़ी पार्टी है। हालाँकि उन्होंने साफ़ तौर पर कहा की रैली पीएम कैंडिडेट का निर्णय करने के लिए नहीं था। यह सभी पार्टियाँ मिल कर तय करेगी।
उन्होंने कहा की भाजपा सिर्फ एक व्यक्ति की पार्टी बनकर रह गयी है। पंचायत से लेकर देश स्तर के चुनाव में प्रधानमन्त्री का तस्वीर लगाया जा रहा है। लेकिन देश जिस तरह से विविधताओं से भरा है। उसी तरह केंद्र की सरकार में सभी पार्टियों के लोग हो। मुख्यमंत्री और प्रधानमन्त्री के कई उम्मीदवार का होना कमजोरी नहीं, मजबूती का निशानी है।
पूर्णिया से तहजीब की रिपोर्ट