बिहार आईएमए के उपसचिव बनाये गए मगध कैंसर सेंटर के डायरेक्टर डॉ रिदु कुमार शर्मा, कहा हमेशा आईएमए के हित में करूंगा काम

PATNA : भगवान बुद्ध के पावन नगरी बोधगया में बिहार आई एम ए की ओर से 79 वां कॉन्फ्रेंस का आयोजन दो मार्च को धूमधाम से आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में बिहार आई. एम. ए के उपसचिव के रूप में मगध कैंसर सेंटर के डायरेक्टर डॉ रिदु कुमार शर्मा को बड़ी जिम्मेदारी दी गयी है। 

डॉ रिदु कुमार शर्मा ने बिहार आईएमए के चीफ पैट्रोन एवं पास्ट प्रेसिडेंट डॉ सहजानंद प्रसाद सिंह एवं नवनियुक्त प्रेसिडेंट बिहार आईएमए डॉ ए. एन. राय को आभार व्यक्त किया एवं आश्वस्त किया कि मैं उनके भरोसा को क़ायम रखूंगा और आईएमए के हित में हमेशा काम करूंगा, ताकि बिहार आई एमए नई ऊंचाई प्राप्त करे। 

बताते चलें की आईएमए बिहार राज्य शाखा का 79 वां वार्षिक अधिवेशन बोधगया मे आयोजित किया गया। इस वार्षिक सम्मेलन में आईएमए के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ आर वी अशोकन ( मुख्य अतिथि) राष्ट्रीय महासचिव डॉ अनिल कुमार नायक ( विशिष्ट अतिथि ), राष्ट्रीय वित्त सचिव डॉ क्षितिज बाली ( विशिष्ट अतिथि) डॉ वेद प्रकाश मिश्र विशिष्ट अतिथि थे। 

अधिवेशन के साइंटिफिक सत्र का उद्घाटन पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ सहजानंद प्रसाद सिंह द्वारा किया गया। अधिवेशन मे आईएमए बिहार राज्य शाखा के वर्ष 2024- 25 के लिए निर्विरोध चुने गए पदाधिकारियों के नाम की घोषणा की गई। जिसमे गया के डॉ ए एन राय को राज्य अध्यक्ष एवं कैमूर के डॉ संतोष कुमार सिंह को अवैतनिक राज्य सचिव चुना गया। व डॉ शिवेंद्र सिन्हा को वित सचिव चुना गया। पहली बार पटना से बाहर का राज्य सचिव बना है ।