शिक्षा विभाग ने एलईपी या एफएलएन कीट की गुणवत्ता जांच को लेकर आपूर्तिकर्ताओं को लिखा पत्र, 15 अगस्त तक सप्लाई पूरी करने का दिया निर्देश,स्कूली छात्रों को होगा फायदा

PATNA : शिक्षा विभाग ने एलईपी या एफएलएन कीट के आपूर्तिकर्ताओं को 15 अगस्त तक इसकी आपूर्ति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। साथ ही गुणवत्ता की जांच के लिए भी कहा गया है। इसके लिए शिक्षा विभाग की ओर से RAILTEL CORPORATION OF INDIA LIMITED के एमडी और संजय कुमार और Telecommunications Consultants India Ltd के एमडी संजीव कुमार को पत्र लिखा है।  

बता दें की शिक्षा विभाग द्वारा प्राथमिक शिक्षा को बेहतर आयाम देने के लिए निपुण अभियान के तहत प्रखंड स्तर पर एफएसएल कीट का वितरण किया जा रहा है। शिक्षा विभाग के एसीएस सिद्धार्थ ने बड़ा फैसला किया है। जिसके अनुसार कक्षा एक से 12 तक के बच्चों को एलईपी या एफएलएन कीट दिया जाएगा। शिक्षा विभाग के अनुसार कक्षा एक से तीन के छात्रों के दिए जाने वाले कीट की कीमत 498.30 रुपए है तो कक्षा11-12 तक के छात्रों को दिए जाने वाले कीट की कीमत 498.75 रुपए है। शिक्षा विभाग के निर्देश पर सभी सरकारी विद्यालय में कक्षा एक से तीन और कक्षा चार एवं पांच में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को एफएलएन किट उपलब्ध कराया जा रहा है। शिक्षा विभाग के एसीएस ने आदेशानुसार सरकारी बच्चों के बीच बैग समेत एफएलएन कीट का वितरण किया जा रहा है। इस किट में बॉक्स, पेन, रिफिल, पानी बोतल  रहेंगे। 

शिक्षा विभाग के अनुसार एफएलएन किट निश्चित रूप से बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा में सहायक सिद्ध होगा। वहीं शिक्षा विभाग के अनुसार ई-शिक्षा कोष पोर्टल पर जिन विद्यार्थियों का आधार नंबर के साथ विवरण अपलोड है। उन्हें हीं कीट उपलब्ध कराया जाएगा। किट वितरण की स्थिति को भी ई-शिक्षा कोष पोर्टल पर अपलोड किया जाएगा। शिक्षा विभाग ने कहा है कि कक्षा 6 से 12 तक के छात्रों को एलईपी कीट का वितरण शुरु कर दिया गया है। शिक्षा विभाग ने किट के गुणवता में कमी या शिकायत के लिए टॉल फ्री नंबर 14417 जारी किया है। लोग 18003454417 पर शिकायत किया जा सकता है। 

बता दें किट का वितरण बिहार के कई जिलों में होने के बाद किट में उपलब्ध सामग्री की गुणवत्ता और कीमत को लेकर तरह-तरह के सवाल खड़े किए जा रहे थे। इसके बाद शिक्षा विभाग हरकत में आ गया है, और कीट के मूल्य के साथ कई सुधारात्मक कदम उठाए गए हैं।