MOTIHARI NEWS : ईद-उल-जोहा को लेकर डीएम और एसपी ने बैठक, अधिकारियों को दिए कई निर्देश

MOTIHARI : ईद-उल-जोहा के मौके पर विधि व्यवस्था को लेकर मोतिहारी डीएम व एसपी ने पदाधिकारियो व पुलिस पदाधिकारियो के साथ संयुक्त रूप से बैठक कर आवश्यक निर्देश दिए। दोनों पदाधिकारियों ने दण्डाधिकारी व पुलिस पदाधिकारी को प्रतिनियुक्त स्थल पर तैनात रहकर शांति व्यवस्था बनाये रखने का कड़ा निर्देश दिया। प्रतिनियुक्तस्थल पर तैनात नही रहने व डियूटी में लापरवाही करने वाले पदाधिकारी पर कड़ी करवाई की बात कही गई। वही पर्व में खलल पैदा करने वाले पर सख्त कार्रवाई का निर्देश सभी पदाधिकारियो को दिया गया।
डीएम शीर्षत कपिल अशोक व एसपी नवीन चन्द्र झा ने ईद -उल -जोहा की विधि व्यवस्था को लेकर पदाधिकारियो व पुलिस पदाधिकारियो को सख्त निर्देश दिया कि सोशल मीडिया पर कड़ी नजर रखे। सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट ,फोटो या वीडियो डालने वाले को चिन्हित कर त्वरित करवाई करे। कार्रवाई में अगर पदाधिकारी की लापरवाही सामने आयी तो उसपर भी कार्रवाई की जाएगी। वही डीएम ने जिलेवासियों को पर्व शांतिपूर्ण व कोविड नियमो का पालन करते हुए मनाने की अपील की।
वही एसपी नवीन चन्द्र झा द्वारा पर्व को लेकर पुलिस पदाधिकारियो को अलर्ट रहने व असामाजिक तत्वों पर पैनी नजर रखने का निर्देश दिया है। सभी पदाधिकारियो को क्षेत्र में गश्ती करने सहित कई आवश्यक निर्देश दिया गया। बैठक में जिला के सभी दण्डाधिकारी व पुलिस पदाधिकारी उपस्थित थे।
मोतिहारी से हिमांशु की रिपोर्ट