मुंबई में सात करोड़ के नकली नोट बरामद, आधा दर्जन से अधिक जालसाजों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

N4N DESK : गणतंत्र दिवस के मौके पर महाराष्ट्र पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। मुंबई पुलिस ने भारी मात्रा में नकली नोट बरामद किया है। साथ ही सात जालसाजों को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है की नकली नोट की कीमत सात करोड़ के करीब है। बरामद सभी नोट दो दो हज़ार के हैं।
गौरतलब है की नकली नोट और काले धन पर रोक लगाने के लिए 2016 में मोदी सरकार ने नोटबंदी किया था। ताकि बाज़ार से नकली नोट पर रोक लगाई जा सके। हालाँकि एक बार फिर देश में नकली नोट का कारोबार तेज हो गया है। इसके पहले भी यूपी के गाजियाबाद में नकली नोट बनाने वाले गैंग का पर्दाफाश हुआ था।आरोपी नगर कोतवाली क्षेत्र के इस्लामनगर से नकली नोटों का धंधा चला रहे थे।
इनके कब्जे से 6.59 लाख रुपये के नकली नोट बरामद किए गए थे। इनमें 100 से लेकर 2000 के नोट शामिल थे। छापेमारी के दौरान मकान से 6.59 लाख के नकली नोट, कंप्यूटर, स्कैनर, प्रिंटर और कागज के बंडल बरामद किये गए थे।