पटना में धड़ल्ले से चल रहा है गेसिंग का धंधा, शिकायत के बाद भी पुलिस नहीं करती है कार्रवाई
PATNA : जब सैंया भए कोतवाल तो अब डर काहे का, यह कहावत पटना के अपराधियों के लिए सही साबित होता हुआ नजर आ रहा है। राजधानी में फिर सट्टेबाजी और अवैध शराब का बाजार गर्म हो गया है। जहां सटोरियों का जमावड़ा सुबह और शाम लग जाता हैं। जिसका वीडियो तेजी से फिर एक बार वायरल हुआ है। हालांकि वायरल हुए इस वीडियो की पुष्टि NEWS4NATION नहीं करता है।
वायरल हुए इस वीडियो में देखा जा सकता है कि सड़क किनारे एक शादी पंडाल के अंदर गेसिंग का अवैध कारोबार सजा है ।स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बार शिकायत के बाद पुलिस पर कार्रवाई नहीं करती है। हालांकि दो दिन पहले ही 10 June 2024 को सचिवालय डीएसपी 2 साकेत कुमार के संज्ञान में आते ही मिली शिकायत पर छापेमारी कर इस कारोबार को बंद कराया गया था। वहीं थाने के सह पर सट्टेबाजी का बाजार पुनः शुरू करने की बात कही जा रही है।
दरअसल पटना के शास्त्री नगर थाना क्षेत्र स्थित बिंद टोली में ये गेसिंग का गोरख धंधा खुलेआम चल रहा है ।जिसपर कार्रवाई शून्य नजर आ रहा है। वहीं पुलिस मुख्यालय से चंद कदम की दूरी पर इस कारोबार का फलना फूलना सट्टेबाजों के हौंसले को बढ़ावा देते नजर आ रहा है।
पटना से अनिल की रिपोर्ट