कैमूर के हरिदास शर्मा को मिला राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार, टीचर्स डे पर राष्ट्रपति करेंगे सम्मानित

KAIMUR :- कैमूर के शिक्षक हरिदास शर्मा को 05 सितंबर को राष्ट्रपति राष्ट्रीय शिक्षा पुरस्कार से सम्मानित करेंगे। पूरे बिहार में रामगढ़ के डहरक मिडिल स्कूल के हेडमास्टर हरिदास शर्मा व एक महिला शिक्षिका को ही बिहार से राष्ट्रीय शिक्षा पुरस्कार के लिए चयनित किया गया है। पूरे देश में 44 लोगों को यह पुरस्कार दिया जायेगा जिसमे बिहार के कैमूर के रामगढ प्रखंड के मध्य विद्यालय डहरक के प्रधानाचार्य हरिदास शर्मा भी शामिल हैं। कुदरा के मध्य विद्यालय जहानाबाद में शिक्षक हरिदास शर्मा को मध्य विद्यालय जहानाबाद के प्रधानाचार्य अरुण कुमार त्रिपाठी सहित सभी शिक्षकों ने माला और अंग वस्त्र पहनाकर सम्मानित किया। 

हफ्ते भर पहले ही पटना में ऑनलाइन प्रेजेंटेशन में बेहतर प्रदर्शन किया था। तभी यह तय हो गया था कि इस बार राष्ट्रीय शिक्षा पुरस्कार की श्रेणी में बिहार भी होगा। देश भर के 38 राज्यों से 2021 के इस राष्ट्रीय शिक्षा पुरस्कार के लिए 72 शिक्षकों का प्रेजेंटेशन में भाग लिया। जिसमें कैमूर के शिछक हरिदास शर्मा को यह गौरवपूर्ण सफलता मिली। बिहार से छह शिक्षक आनलाइन प्रजेंटेशन के लिए चयनित किए गये थे। राज्य शिक्षा निदेशालय पटना के मीटिंग हॉल में आनलाइन प्रजेंटेशन में शाहाबाद से एक मात्र शिक्षक हरिदास शर्मा शामिल थे।

रामगढ़ क्षेत्र के लिए बने मिसाल

 साल 2019 में शिक्षक दिवस के मौके पर तत्कालीन डीएम डॉ नवल किशोर चौधरी ने इन्हें बेस्ट टीचर अवार्ड से सम्मानित किया था। रामगढ प्रखंड के गोड़सरा गांव निवासी हरिदास शर्मा शुरू से ही शिक्षा के क्षेत्र में मिसाल बने हैं। विद्यालय में अनुशासन व गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा के साथ साथ पर्यावरण सरंक्षण पर जोर दिया। अपने वेतन से बच्चों को ऑनलाइन पढ़ाई से जोड़ने के लिए  टीवी खरीदा। खुद स्कूल परिसर की चहारदीवारी को अपने हाथों से चित्रकारी कर सजाया।