अधिकारियों की क्लास लगाने के बाद अब विजय सिन्हा ने किया बड़ा धमाका, बिहार के जमीन मालिकों को दी सबसे बड़ी खुशखबरी!
बिहार में जमीन से जुड़ी समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए राजस्व विभाग ने टोल फ्री नंबर 1800-345-6215 जारी किया है। मंत्री विजय सिन्हा ने लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है।
Patna : बिहार के उपमुख्यमंत्री और राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री विजय कुमार सिन्हा जमीन से जुड़े मामलों के निपटारे के लिए पूरी तरह एक्शन मोड में हैं। आम जनता को अंचल कार्यालयों के चक्कर काटने से बचाने और भ्रष्टाचार पर लगाम लगाने के लिए विभाग ने एक टोल फ्री नंबर और ऑनलाइन पोर्टल जारी किया है।
घर बैठे दर्ज कराएं शिकायत
विभाग ने अपने आधिकारिक 'X' (ट्विटर) हैंडल के जरिए जानकारी साझा की है कि अब भूमि से संबंधित किसी भी समस्या के लिए नागरिक:
टोल फ्री नंबर: 1800-345-6215 पर कॉल कर सकते हैं।
ऑनलाइन पोर्टल: biharbhumiplus.bihar.gov.in/pg/ पर अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं।
अधिकारियों को सख्त चेतावनी
मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने स्पष्ट कर दिया है कि वे अधिकारियों की कार्यशैली पर लगातार नजर रख रहे हैं। हाल के दिनों में राजस्व कर्मियों के साथ हुए टकराव पर उन्होंने दो टूक कहा, "यह डबल इंजन की सरकार है, जो जनता के सेवक के रूप में ईमानदारी से काम करेगी। जो भी अधिकारी काम में बाधा डालेंगे या गलत करेंगे, उन पर कड़ी कार्रवाई होगी।"
'अब चेतावनी नहीं, एक्शन का समय'
मंत्री ने अपने संबोधन में साफ किया कि अब सुधार का समय बीत चुका है और सीधे एक्शन लिया जाएगा। विभाग का लक्ष्य जमीन विवादों को कम करना और भूमि सर्वेक्षण व म्यूटेशन जैसी प्रक्रियाओं को पारदर्शी बनाना है। पिछले दिनों राजस्व सेवा संघ (बिरसा) के साथ हुए विवाद के बावजूद मंत्री अपने कड़े रुख पर कायम हैं।