बिहार में एनडीए सरकार की गठन का गठन का 'हम' ने किया स्वागत, कहा डबल इंजन की सरकार से होगा बिहार का विकास

PATNA : बिहार में एक बार फिर से नीतीश कुमार की अगुवाई में एनडीए सरकार के गठन का पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी की पार्टी हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा ने स्वागत किया है। हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के राष्ट्रीय प्रवक्ता श्याम सुंदर शरण ने 9 वीं बार मुख्यमंत्री बनने पर नीतीश कुमार को बधाई दी।

साथ ही उन्होंने उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा के साथ हिंदुस्तानी अवामी मोर्चा के संतोष मांझी को मंत्री बनने पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि एक बार फिर से डबल इंजन की सरकार बनने से बिहार का विकास एक बार फिर से तीव्र गति से होगा।

उन्होंने कहा कि बिहार में डबल इंजन की सरकार में खूब प्रगति हुई है और एक बार फिर से देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बिहार का भला होगा।

उन्होंने कहा कि हम उम्मीद करते हैं कि डबल इंजन की सरकार आने वाले दिनों में लोकसभा की सभी 40 सीटों पर विजय होगी और यह बिहार की उन्नति के लिए जरूरी है।