गया में मेधा सम्मान समारोह का हुआ आयोजन, मैट्रिक और इंटर परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करनेवालों छात्र-छात्राओं को किया गया सम्मानित

GAYA : गया के नगर प्रखंड अंतर्गत चाकंद स्टेशन बाजार के एक निजी भवन में मेधा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान क्षेत्र में मैट्रिक और इंटर परीक्षा में बेहतर परिणाम प्राप्त करने वाले छात्र छात्राओं को सम्मानित किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि संजू साव और विशिष्ट अतिथि दक्षिण बिहार केन्द्रीय विश्वविद्यालय के प्रो विकल कुमार सिंह कार्यक्रम में शामिल हुए। 

कार्यक्रम के बारे में जानकारी देते हुए आयोजन समिति के सदस्य राहुल कुमार रौशन ने बताया कि मेधा सम्मान समारोह में बेलागंज महाबोधि कालेज, उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चाकंद, प्लस टू आजाद हाईस्कूल, उच्च विद्यालय एरकी, उच्च विद्यालय रौना, उच्च विद्यालय रसलपुर, उच्च विद्यालय मंडौल, उच्च विद्यालय बीथोशरीफ, उच्च विद्यालय अमझर, उच्च विद्यालय नवादा और उच्च विद्यालय कोरमा के मैट्रिक और इंटर कक्षाओं की परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्र छात्राओं को सम्मानित किया गया। 

कार्यक्रम में मुख्य और विशिष्ट अतिथि ने समारोह में सम्मानित होने वाले छात्र छात्राओं को भविष्य में और भी अधिक मेहनत करने के लिए प्रोत्साहित किया। वहीं अपने संबोधन में कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि दक्षिण बिहार केंद्रीय विश्वविद्यालय के प्रो विमल कुमार सिंह ने कहा कि आपके मेहनत से परिवार, समाज, देश-प्रदेश का नाम रौशन होता है। उन्होंने सभी विद्यार्थियों से पढ़ाई में और भी अधिक मेहनत करने के लिए प्रेरित किया। 

कार्यक्रम की अध्यक्षता पिंटू यादव और संचालन विनोद कुमार गुप्ता ने किया। वहीं कार्यक्रम में विनोद प्रसाद, नन्द कुमार सिंह उर्फ नन्दू भैया, स्थानीय मुखिया सुभाष कुमार सिंह उर्फ बाबू, छात्र संघ अध्यक्ष नितिन कुमार सिंह, प्रो विनय यादव, संजीत कुमार पाण्डेय, पूर्व प्रखंड प्रमुख विजय यादव, विकास मंडल, शैलेश श्रीवास्तव, संजय वर्णवाल, सुधीर गुप्ता, नवीन यादव, राजेन्द्र विश्वकर्मा, पंकज शर्मा, रतन यादव, अश्विनी गुप्ता सहित बड़ी संख्या में छात्र छात्राएं, अभिभावक एवं गणमान्य उपस्थित थे।

गया से प्रभात कुमार मिश्रा की रिपोर्ट