मुंगेर में भाजपा नेता ने गोली मारकर की पत्नी की हत्या, फिर खुद भी दे दी जान, जांच में जुटी पुलिस

मुंगेर. जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां भाजपा नेता ने अपनी पत्नी को गोली मारकर हत्या करने के बाद खुद भी खुदकुशी कर ली है। मृतक की पहचान अरुण यादव भाजपा ओबीसी मोर्चा का उपाध्यक्ष के रूप में हुई है। यह घटना कोतवाली थाना क्षेत्र के लाल दरवाजा की बतायी जा रही है।

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने दो देसी कट्टा बरामद किया है। वहीं इस घटना के बाद आसपास में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। मिली जानकारी के अनुसार भाजपा नेता और उसकी पत्नी से व्याचारिक विवाद चल रहा था। इसी वजह से घटना का अंदेशा जताया जा रहा है।

बताया जा रहा है कि भाजपा नेता की पत्नी मुंगेर नगर निगम के होने वाले चुनाव में मेयर पद की संभावित प्रत्याशी थी। लेकिन इस चुनाव से पहले ही ऐसी घटना घट गयी कि लोग सकते में हैं।