पटना में दिनदहाड़े हथियार के बल पर छात्रा को लूटा, ऑटो लुटेरा गैंग ने कमर में पिस्टल सटाकर लाखों के जेवरात छीने, फिर बीच सड़क पर दिया धक्का

PATNA: बिहार में अपराधी घटनाएं चरम पर है। अपराधी बेखौफ होकर अपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। राजधानी पटना में पुलिस का इकबाल लगभग खत्म हो चुका है। अपराधी लूट, हत्या और चोरी की वारदात को अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला पटना का है। जहां पॉश इलाके में  बेखौफ अपराधियों ने एक छात्रा को निशाना बनाया है। अपराधियों ने हथियार के बल पर छात्रा से 2 लाख 95 हजार के जेवरात लूट कर फरार हो गए। 

दरअसल, पूरा मामला पटना के कोतवाली थाना क्षेत्र के जीपीओ गोलंबर के पास का है। बताया जा रहा है कि छात्रा ऑटो से कहीं जा रही थी। तभी दो अपराधियों ने छात्रा के कमर में पिस्टल लगाकार सोने की चेन, हीने की अंगूठी और ब्रेसलेट लूट लिया। जिसके बाद अपराधियों ने छात्रा को ऑटो से धक्का देकर नीचे गिरा दिया और मौके से फरार हो गए।

अपराधियों ने दिनदहाड़े इस लूट की घटना को अंजाम दिया जिससे इलाके में दहशत का माहौल है। बताया जा रहा है कि अपराधियों ने लगभग 2 लाख 95 हजार के जेवरात लूट के फरार हुए हैं। जानकारी अनुसार ऑटो लुटेरा गैंग के ऑटो का नंबर BR 01PK 5286 है जिसकी तलाश में पुलिस जुटी है।

मिली जानकारी के अनुसार घटना 14 अगस्त का है। जब जेडी विमेंस की छात्रा कॉलेज के लिए करबिगहिया से gop गोलंबर पर टेंपो से पहुंची। जहां चालक के मिली भगत से पीड़िता के साथ लुट की घटना पिस्टल के बलपर अंजाम दिया गया। फिलहाल घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ऑटो गैंग की तलाश में जुटी है।


पटना से अनिल की रिपोर्ट