अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस: महिलाओं के जीवन को उजागर करती नूतन उद्यान फाउंडेशन के कार्यक्रम ने लोगों का जीता दिल
NAWADA: नवादा में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस को लेकर महिलाओं की संस्था नूतन उद्यान फाउंडेशन ने नगर अस्पताल रोड स्थित जैन धर्मशाला में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसका विधिवत उद्घाटन नवादा विधानसभा के विधायक विभा देवी ने किया। उन्होंने कहा कि संस्थान की महिलाओं ने जिस तरह से महिलाओं को सशक्त बनाने में योगदान कर रही है, उससे मैं काफी प्रभावित हूं और भविष्य में हर सम्भव मदद करने का वचन देती हूं। वहीं मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद माॅडर्न ग्रुप के चेयरमैन डाॅ अनुज सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि महिलाओं की जीवन सबसे अधिक संघर्षशील होती है। उन्होंने कहा कि एक पुरूष की तुलना में महिलाएं आधिक गतिशील होती हैं। उनके कंधे पर पूरे परिवार का बोझ होता है, बावजूद वह हार नहीं मानती हैं।
उन्होंने अपने सम्बोधन में कहा कि माताएं और बहनें जिस तरह से अपनी जवाबदेही को निभाती हैं, वहीं उनको अपने सेहत का भी ख्याल रखना होगा। डाॅ अनुज सिंह ने कार्यक्रम में माता-पिता पर आधारित प्रस्तुति देख महिला कलाकारों को नगद राशि देकर पुरस्कृत किया। साथ ही संस्था को आर्थिक मदद के रूप में 25 हजार रूपये राशि देने की घोषणा भी की। इस दौरान मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित डाॅ. संघमित्रा, डाॅ गिशु श्वेता तथा डाॅ निवेदिता ने महिलाओं को सेहत के प्रति जागरूक करने का काम किया। उन्होंने बताया कि महिलाएं अपने सेहत के प्रति जागरूक रहेगी तभी समाज को आगे लेकर जा सकेंगी। वहीं महिला व्यवसायी रेशमा सिन्हा ने कहा कि किसी भी क्षेत्र में रोजगार करने के लिए उनको सबसे पहले अपने अंदर आत्मविश्वास पैदा करना होगा।
उन्होंने कहा कि महिलाएं आज के दौर में हर क्षेत्र को चुनौती की तरह मिसाल बन रही हैं। संस्था की संचालक प्रगति श्रीवास्तव ने कहा कि यह संस्थान वर्ष 2019 से काम कर रही है। अपने पांच सालों में इस संस्था की शुरूआत उड़ान के नाम से किया गया था, जो अब बदलकर नूतन उद्यान फाउंडेशन के नाम से हो गया है। उन्होंने बताया कि यहां महिलाओं को ऑलराउंडर बनाकर उन्हें सशक्त किया जाता है। इतना ही नहीं जो महिलाएं आर्थिक रूप से कमजोर होती हैं और उनमें कुछ बेहतर करने की क्षमता होती है, तो ऐसी हालात में उन्हें मदद भी किया जाता है। सभी के सहयोग करने के लिए आभार प्रकट किया गया।
मौके पर संस्थान की महिलाओं में अध्यक्ष नूतन बिहारी,राखी गुप्ता, राखी बरनवाल, तरूण चैरसिया, मेनका गुप्ता, रिंकी बरनवाल, पुष्पा बरनवाल, सुजाता, कौशिकी, संगीता, नेहा, पूनम कुमारी, राधा देवी, रूक्मणी, सरिता बरनवाल बंटी, श्रुति सिन्हा, आराधना, बेबी बरनवाल, मंजू भगत, रूबी देवी, नंदिता कुमारी, इशिता प्रियंका, ममता बरनवाल, मधु, पुष्पा, स्नेहा कुमारी, सोनी देवी, आराधना, बबीता, रूपाली, अनीता, आदिति, भवानी, सुमन, ममता देवी, समता सिंह, अर्पणा कौशिक, नेहा कुमारी, स्नेहा कुमारी, सरिता बरनवाल तथा रजनी देवी आदि मौजूद थी।
नवादा से अमन की रिपोर्ट