जहां लालू कैंप करें, वहां लाठी चलना कोई आश्चर्य नहीं, खुद मेरे बेटे का राबड़ी देवी के शासन में हुआ था अपहरण, छपरा गोलीकां पर बोले श्रम संसाधन मंत्री

CHHAPRA : छपरा गोलीकांड पर बिहार में राजनीति कम होती हुई नजर नहीं आ रही है। जहां मामले में पटना एसएसपी ने राबड़ी देवी के अंगरक्षक को निलंबित कर दिया है। वहीं अब इस गोलीकांड को लेकर श्रम संसाधन मंत्री संतोष सिंह ने भी बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि जिस जगह पर लालू प्रसाद कैंप करेंगे, वहां ऐसी घटना होना स्वाभाविक है। जब थोड़ी सी आहट आती है, वहां लाठी डंडे से ही बात होती है। यह उनके परिवार के साथ हमेशा से रहा है।
श्रम संसाधन मंत्री ने कहा किमैं खुद इसका भुक्तभोगी रहा है। जब राबड़ी देवी मुख्यमंत्री थीं तो उस समय मेरे बेटे का अपहरण हुआ था। जिन लोगों ने उनके शासन को नहीं देखा है, वहीं नहीं जानते है। जंगलराज क्या होता था. यह उस समय के लोगों से पूछिए, जब तीन बजे के बाद घर की बेटियों को घर से बाहर निकलना मुश्किल था। रोज अपहरण हो रहे थे। आज के युवाओं ने उनके शासन को नहीं देखा है। इसलिए वह इस परिवार के बारे में नहीं जानते हैं। ये लोग समाज के लिए खतरा है,बिहार के लिए खतरा है और देश के लिए खतरा है।
भाजपा का किया बचाव
इस दौरान विपक्ष द्वारा भाजपा पर गोली चलाने और गुंडागर्दी करने के आरोपों का बचाव करते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा के शासन में कहीं भी ऐसी घटना नहीं होती है। कही बूथ नहीं लूटे जाते हैं। यह उनके शासन में होता था। मैं नहीं जानता कि उस दिन क्या हुआ था, लेकिन लाठी चलाना राजद की पुरानी आदत हैै।
REPORT - SHASHI SINGH