जदयू ने खोली लालू- तेजस्वी की कुंडली, कागज दिखाकर पूछा-पहले इसका जवाब तो दे दो

पटना- बिहार में राजनीतिक पारा काफी चढ़ा हुआ है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एकबार फिर से एनडीए के साथ मिलकर बिहार में सरकार बनाने जा रहे हैं इससे पहले हीं बिहार में में राजद श्रेय लेने की होड़ में जुट गया है.   आज बिहार के तमाम बड़े अखबारों में राजद की तरफ से एक विज्ञापन दिया गया, जिसमें बहाली और नौकरी देने के साथ हीं बिहार में हुए स्वास्थ्य, खेल, पर्यटन, शहरी विकास आरक्षण की सीमा 75 फिसदी करने का  श्रेय तेजस्वी को  देते हुए धन्यवाद कहा है.

इस पर जदयू के प्रवक्ता नीरज कुमार  ने करारा हमला करते हुए लालू परिवार को सीधा लैंड फॉर जॉब का आरोप लगा दिया.

जदयू के प्रवक्ता नीरज कुमार ने विज्ञापन पर प्रहार करते हुए कहा कि ''नौकरी बदले जमीन लेने की राजद फितरत रही है. यह खेल इस बार भी करना चाहती थी, लेकिन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने होने नहीं दिया. राजद ने राजस्व विभाग में भी खेल करने की कोशिश की, जिसे नीतीश कुमार ने विफल कर दिया. सीएम ने  ट्रांसफर-पोस्टिंग की लिस्ट रोक दी थी.'

नीरज कुमार ने कहा कि नौकरी के बदले यह लोग जमीन घोटाला कर रहे थे .यह लोग सरकार में अपने वादा नहीं पूरा कर रहे थे. यह लोग अपनी अंदरुनी वादा जो ट्रांसफर पोस्टिंग का था वह कर रहे थे . नीरज कुमार ने कागज दिखाते हुए कहा कि ये विज्ञापन छपवा कर राजद ने कांग्रेस का अपमान किया है, वाम दलों का अपमान किया है. नीरज ने कहा कि राजद लगातार नीतीश कुमार का अपमान कर रहा था कई बार जदयू के लिए स्थिति को झेलना कठिन हो जाता था.उन्होंने कहा कि अपमान कियी भी सूरत में बर्दास्त नहीं किया जाएगा.  तेजस्वी से उन्होने कहा कि आपने जो दावा किया था पहले इसका जवाब तो दीजिए. 


पटना से नरोत्तम कुमार सिंह की रिपोर्ट