अभी-अभी : सीतामढ़ी में पूर्व मुखिया को मारी गोली, घटनास्थल पर मौत

SITAMARHI : अभी-अभी जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां पूर्व मुखिया की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। घटना के बाद से इलाके में तनाव और दहशत का माहौल व्याप्त है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। 

घटना के संबंध में बताया गया है कि जिले परसौनी थाना क्षेत्र के गिसारा पंचायत के पूर्व मुखिया अशोक साह को अपराधियो ने आज सुबह गोली मार दी है। जिसकी मौके पर ही मौत हो गई है। 

जानकारी के अनुसार पूर्व मुखिया अपने घर से बाहर टहलने के लिए निकले थे। उसी दौरान अपराधियो ने उन्हें गोली मार दी है। हालांकि अभी तक घटना के कारणों का पता नही चल सका है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

सीतामढ़ी से आदित्यनंद आर्य की रिपोर्ट