नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा ने ठण्ड से स्कूली बच्चों की मौत पर जताई चिंता, जिम्मेदार अधिकारी पर की प्राथमिकी दर्ज करने की मांग

PATNA : बिहार विधान सभा में नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने मुजफ्फरपुर एवं लखीसराय में ठंड से स्कूली बच्चों की मौत पर चिंता एवं संवेदना व्यक्त करते हुए कहा है कि इन बच्चों की मौत हेतु जिम्मेदार पदाधिकारी की पहचान कर उनपर प्राथमिकी दर्ज की जाये।

सिन्हा ने कहा कि शिक्षा विभाग के तानाशाही फरमान के कारण राज्य में शिक्षक, छात्र एवं अभिभावक हाहाकार कर रहे हैं। अपर मुख्य सचिव एवं जिलाधिकारी पटना के बीच विवाद के कारण शिक्षा जगत में प्रशासनिक अराजकता हो गई है। यह विवाद नमूना मात्र है। सभी जिलों में यही स्थिति बनी हुई है। 

सिन्हा ने कहा कि शिक्षा विभाग के द्वारा विवादों की श्रृखंला पिछले 15 महीनों से अनवरत बन रही है। राजभवन, विश्वविद्यालय, बी पी एस सी, शिक्षक, छात्र औऱ अब जिलाधिकारियों से विवाद के कारण शिक्षा विभाग की राज्य में किरकिरी हो गई। मंत्री भी बदले गए। मुख्यमंत्री को स्वयं हस्तक्षेप करना चाहिए।

सिन्हा ने कहा कि18 महीनों से राजद के प्रभार में शिक्षा विभाग की हालत बदतर हो गई है। पटना के जिलाधिकारी ने मुख्य सचिव से हस्तक्षेप की मांग पत्र के द्वारा मांग की है। सरकार शीघ्र संज्ञान ले औऱ बच्चों को ठंड से मरने से रोकें।