पहले चरण में बंगाल-यूपी में बंपर वोटिंग, बिहार में सबसे कम मतदान

NEW DELHI : लोकसभा चुनावके पहले चरण में 91 सीटों का मतदान गुरुवार को शाम छह बजे समाप्त हो गया। पहले चरण में 20 राज्यों की 91 लोकसभा सीटों पर मतदान संपन्न हुआ. आज 91 सीटों के 14 करोड़ से ज्यादा मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। इनमें बिहार की 4 सीट, छत्तीसगढ़ की बस्तर सीट, पश्चिमी उत्तर प्रदेश की 8 सीट, ओडिशा की 4 सीट, असम की 5 सीट, जम्मू-कश्मीर की 2 जबकि महाराष्ट्र की 7 सीटों पर वोटिंग हुई।पहले चरण में सबसे ज्यादा पश्चिम बंगाल और त्रिपुरा के मतदाताओं ने उत्साह दिखाया त्रिपुरा में 82 फीसदी तो बंगाल में 81 फीसदी मतदान हुआ। बिहार में सबसे कम 50 फीसदी वोटिंग हुई। कुछ सीटों पर शाम चार बजे तक, कुछ पर पांच बजे तक और कुछ जगह शाम छह बजे तक मतदान हुआ।