NH-91 पर बड़ा हादसा : टायर फटने से फिल्मी स्टाइल में सड़क पर पलटी मटर से भरी गाड़ी, दो किसानों की हालत गंभीर

ALIGARH : उत्तर प्रदेश के जनपद अलीगढ़ के थाना अकराबाद क्षेत्र के दिल्ली अलीगढ़ कानपुर नेशनल हाईवे-91 पर देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा उस वक्त सामने आया है. जब एक मटर से भरी गाड़ी एटा से अलीगढ़ स्थित सब्जी मंडी में आ रही अकराबाद क्षेत्र में टायर फटने के कारण पलट गई। इस हादसे में गाड़ी के चालक और एक किसान बुरी तरह से चोटिल हो गए। जिनमें एक की हालत नाजुक बताई जा रही है। 

इस पूरे मामले पर एटा जिले के गांव नगला पवन निवासी रामकिशन ने हादसे को लेकर जानकारी देते हुए बताया कि वह अपने ही गांव निवासी किसान मनपाल सिंह और गाड़ी चालक के साथ अपने गांव नगला पवन से डीसीएम में मटर भरने के बाद उस मटर को बेचने के लिए एटा के रास्ते अलीगढ़ सब्जी मंडी के लिए आ रहे थे। बताया जा रहा है कि जैसे ही उनकी मटर से भरी डीसीएम गाड़ी थाना अकराबाद क्षेत्र के दिल्ली अलीगढ़ कानपुर नेशनल हाईवे-91 स्थित गोपी गांव के करीब पहुंची। तभी मटर से भरी डीसीएम गाड़ी का टायर तेज धमाके के साथ अचानक फट गया। मटर से भरी गाड़ी का अचानक टायर फटने के चलते गाड़ी का चालक गाड़ी की रफ्तार पर नियंत्रण खो बैठा और उसके बाद मटर से भरी गाड़ी तेज रफ्तार के साथ अनियंत्रित होकर फिल्मी स्टाइल में नेशनल हाईवे पर पलट गई।

नेशनल हाईवे पर मटर से भरी डीसीएम गाड़ी के पलटने को लेकर  सड़क पर गाड़ी पलटते ही उसमें सवार किसान मनपाल सिंह और गाड़ी का चालक गाड़ी के अंदर फंस गए ओर अपने आपको बचाने के लिए चीखने चिल्लाने लगे। एक्सीडेंट के बाद सड़क पर पलटी गाड़ी के अंदर फंसे लोगों के चीखने चिल्लाने के शोर की आवाज सुनकर सड़क पर गुजर रहे राहगीर और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू करते हुए गाड़ी के अंदर फंसे दोनों लोगों को कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकलते हुए और एक्सीडेंट की सूचना पुलिस को दी।

एक्सीडेंट की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और एक्सीडेंट में घायल हुए दोनों लोगों को नेशनल हाईवे टोल प्लाजा पर खड़ी एंबुलेंस को फोन कर मौके पर बुलाते हुए एंबुलेंस कर्मियों की मदद से आनन फानन में उपचार के लिए सीएचसी अकराबाद ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने एक्सीडेंट में घायल किसान मनपाल सिंह की हालत को नाजुक देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद अलीगढ़ रेफर कर दिया। तो वहीं हादसे को लेकर पुलिस गाड़ी में सवार लोगों से जानकारी करते हुए मामले की जांच में जुटी हुई है।

REPORTED BY AJAY KUMAR