लाभार्थी जन संम्पर्क अभियान के तहत पालीगंज पहुंचे सांसद राकेश सिन्हा, कहा देश को विकसित राष्ट्र बनाने के लिए कृत संकल्पित हैं पीएम मोदी
PATNA : मोदी हैं तो सबकुछ मुमकिन हैं। केंद्र की मोदी सरकार भारत को विकसित राष्ट्र बनने की दिशा में काम कर रही हैं। वे इसके लिए कृत संकल्पित हैं। आने वाले अगले पांच वर्षो में यह मुमकिन करके दिखाएंगे। भारत को विश्व की तीसरी महाशक्ति बनाने की दिशा में काम में हो रहा हैं। आज राज्यसभा सांसद राकेश सिन्हा ने उक्त बातें पटना जिले पालीगंज अनुमंडल क्षेत्र में उल्लार धाम में स्थित द्वापर कालीन उल्लार्क सूर्य मंदिर में भगवान भास्कर का दर्शन करने के बाद पत्रकारों से कहा।
उस दौरान राकेश सिन्हा ने लाभार्थी जन संम्पर्क अभियान "कार्यक्रम के तहत अलीपुर ग्राम में अलीपुर चौक से देवी स्थान होते हुए पक्कि बाग तक सैंकड़ो लाभार्थियों से जन संम्पर्क करने के बाद एवं उनकी समस्याओं को सुना और प्रधानमंत्री मोदी के कार्यों को विस्तृत से बताया।
उसके उपरांत पक्की बाग के प्रागण मे किसान एवं सहकारी समितियों के अध्यक्ष को संम्बोधित करते हुए कहा की मोदी की पक्की गारंटी हैं। आज मोदी के शासन में देश तीव्र गति सभी क्षेत्रों में दिन दूनी और रात चौगुनी तरक्की कर रहा हैं। गरीबों को मुफ्त अनाज के साथ साथ देश को एक विकसित राष्ट्र बनाने की दिशा बढ़ रहे हैं। आज सारा विश्व भारत की ओर टकटकी लगा कर देख रहा हैं। जहाँ भी मोदी जाते है, वहाँ के देश उनके सामने नत मस्तक हो जाता हैं। आज भारत विश्व गुरु बनने की ओर अग्रसर हैं।
इस कार्यक्रम में भाजपा के पूर्व विधायक रामजन्म शर्मा, विधानसभा प्रभारी नीरज तिवारी प्रदेश कार्य समिति सदस्य शिवेंद्र धारी सिंह, विक्रम मंडल प्रभारी अजेश कुमार, मंडल अध्यक्ष अभिमन्यु कुशवाहा, नंदकिशोर शर्मा,अभय कुमार, श्रीनिवास शर्मा, सुनील कुमार, शंभू शरण, चंद्र मोहन शर्मा, रमेश चंद्र सिंह चंद्र, अरविंद सिह धन्नजय भारती, राघवेंद्र सिंह उर्फ़ शाही जी समेत बड़े पैमाने पर संकड़ो की संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओ के साथ स्थानीय ग्रामीण मौजूद रहे।
पटना से अमलेश की रिपोर्ट