मुजफ्फरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तीन अपराधियों को हथियार के साथ दबोचा

MUZAFFARPUR: मुजफ्फरपुर पुलिस ने अपराधीक वारदात को अंजाम देने पहुंचे तीन अपराधियों को बिना नंबर प्लेट के बाइक और दर्जनों कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। जिसको पूछताछ के बाद आज़ न्यायिक हिरासत में जेल भेजने की कवायद की जा रही है। दरअसल, पूरा मामला मुजफ्फरपुर जिले के मनियारी थाना क्षेत्र के पुरषोत्तमपुर इलाक़े का है। जहां से स्थानीय लोगों के द्वारा मनियारी थाना प्रभारी को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि कुछ अपराधकर्मी कीसी अपराधिक वारदात को अंजाम देने के लिए इकट्ठा हुए हैं।

वहीं मामले की सुचना प्राप्त होते ही मनियारी थाने में तैनात डायल 112 की टीम को उक्त स्थल पर पहुंचकर छापेमारी करने का निर्देश दिया गया। जिसके बाद सब इंस्पेक्टर प्रीती कुमारी के नेतृत्व मे डायल 112 की टीम उक्त स्थल पर जाकर घेराबंदी कर तीन अपराधियों को बिना नंबर प्लेट के बाइक और दर्जनों कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया। 

हालांकि इस दौरान एक अपराधकर्मी हथियार के साथ भागने में कामयाब रहा। जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। मामले में मनियारी थाना प्रभारी उमाकांत सिंह ने बताया कि गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी कि थाना क्षेत्र के पुरुषोत्तमपुर गांव के समीप कुछ अपराध कमी किसी आपराधिक वारदात को अंजाम देने के लिए इकट्ठा हुए हैं।

इसके बाद तत्काल उक्त स्थल पर पुलिस टीम ने पहुंच के छापेमारी की जहां से तीन अपराध कर्मियों को बिना नंबर प्लेट के बाइक और दर्जनों कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया है। वहीं छापेमारी के दौरान मौके से एक अपराधी फरार होने में कामयाब रहा। जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।


मुजफ्फरपुर से मणि भूषण शर्मा की रिपोर्ट