युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित सिंह ने बाबा ब्रश्मेश्वरनाथ मंदिर में की पूजा-अर्चना, बिहार के सुख-समृद्धि के लिए की कामना

युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित सिंह ने बाबा ब्रश्मेश्वरनाथ मंदिर में की पूजा-अर्चना, बिहार के सुख-समृद्धि के लिए की कामना

PATNA: युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार बक्सर ब्रह्मपुर स्थित बाबा ब्रश्मेश्वरनाथ मंदिर पहुंचे। जहां उन्होंने विधि-विधान से महादेव की पूजन किया। बिहार और देश की प्रगति के मंशा से पूजन के उपरांत रोहित कुमार सिंह ने कहा की एक भारत माता को विश्वगुरु बनाने हेतु सबको मिलकर काम करना होगा।

सिंह ने कहा की G-20 के सफल आयोजन के बाद आज भारत विश्वशक्ति के रूप में उभरा है। नारी शक्ति के संवर्द्धन हेतु प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एतिहासिक कार्य किया है। लेकिन बिहार को बचाने हेतु संघर्ष करना होगा। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार विनाश के पथ पर अग्रसर है। राजद के शासनकाल में बिहार बर्बाद हो गया था और अब फिर जदयू और राजद के गठबंधन में राज्य का बंटाधार हो गया है।

सिंह ने कहा कि मैं किसी राजनीतिक दल का सदस्य नहीं हूं, परंतु भारत के प्रगति हेतु प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकास नीतियों का समर्थक हूं। परिवारवादी शक्तियों के ख़िलाफ़ देश का युवा एकजुट है।भारत को विश्वगुरु बनाने हेतु हमे मिलकर लड़ना होगा। सनातन धर्म के ख़िलाफ़ किसी को खड़ा होने की क्षमता नहीं है। कांग्रेस पार्टी भ्रष्टाचार की जननी है। समाजवाद की आड़ में देश में कुछ लोगों ने परिवारवादी गिरोह खड़ा कर दिया है।

उन्होंने कहा कि भारत को अमरीका और चीन से आगे ले जाना है तो घमंडिया गठबंधन के लोगों को सबक़ सिखाना होगा। देश की जनता सनातन विरोधी घमंडिया गठबंधन के लोगों को सबक़ सिखाएगी। बिहार लोकतंत्र की जननी है हम यहां राजकुमार को मुख्यमंत्री नहीं बनने देंगे। बिहार में हत्या उद्योग फल रहा है। बिहार को बचाने हेतु बाबा ब्रह्णेश्वरनाथ से प्रार्थना किया है। हम लड़ेंगे और बिहार को बचाएंगे।