जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा की पत्नी नीलम सिन्हा पहुंची भागलपुर, कहा ननिहाल में ही बीता बचपन

BHAGALPUR : जम्मू व कश्मीर के उप राज्यपाल मनोज सिंहा की पत्नी नीलम सिन्हा अपने ननिहाल गोपालपुर सैदपुर गांव अधिवक्ता दिवाकर प्रसाद सिंह के घर पहुंची। सैदपुर में उन्होंने कई वर्षों पुराना संकट मोचन प्रसिद्ध बजरंगबली पिंडी का दर्शन व पूजन किया।
सुरक्षा की दृष्टिकोण दृष्टि से जगह-जगह चौक चौराहा पर पुलिस बल की तनौती की गई थी। मिली जानकारी के अनुसार नीलम सिन्हा का घर खगड़िया जिला के अगवानी डुमरिया है। उपराज्यपाल की पत्नी नीलम सिंह ने बताया कि उनका ननिहाल सैदपुर गांव है। और बचपन भी इसी गांव में बीता है।
प्रारंभिक शिक्षा भी ननिहाल में रहकर ही ग्रहण की है। जब-जब समय मिलता है अपना ननिहाल सैदपुर गांव आती हूं। गांव का आनंद ही अलग होता है। बचपन की यादें तरोताजा हो जाती है। वहीं उन्होंने बताया कि भाजपा की सरकार बनने से विकास तेजी से हो रहा है। मौके पर निजी सगे संबंधी, भाजपा के नेता नितेंद्र सिंह उर्फ गुलाब अन्य ग्रामीण लोग भी मौजूद थे।
भागलपुर से बालमुकुन्द की रिपोर्ट