नयी पारी - नयी ऊर्जाः CM नीतीश से मुलाकात कर JDU महासचिव रंजीत झा ने दी बधाई, कहा- विकास के पर्याय हैं हमारे नेता

PATNA: बिहार में अब एनडीए की सरकार है. नीतीश कुमार नौवीं दफे मुख्यमंत्री की कुर्सी संभाले हैं. एनडीए की सरकार बनने के बाद नीतीश कुमार को लगातार बधाइयां मिल रही हैं.जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार को नौवीं बार बिहार के मुख्यमंत्री बनने पर जदयू प्रदेश महासचिव रंजीत कुमार झा ने मिलकर बधाई और शुभकामना दी है। 

इस अवसर पर जेडीयू महासचिव रंजीत झा ने कहा कि प्रदेश में धारणीय विकास के पर्याय -मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से भेंट कर उन्हें शुभकामनाएँ प्रेषित की है. साथ ही ईश्वर से उनके उत्तम स्वास्थ्य की कामना की है. पूरा विश्वास है कि नौवीं बार बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में  हमारे नेता के नेतृत्व में प्रदेश के विकास को और गति मिलेगी। जेडीयू नेता ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार लगातार लोगों की सेवा में जुटे हैं,आगे भी सेवा करते रहेंगे। वे बिहार के विकास पुरूष हैं। वे जहां भी रहे सिर्फ विकास का काम किया है। केंद्र की मोदी सरकार भी नीतीश कुमार के कामों की प्रशंसा कर चुकी है। रंजीत झा ने आगे कहा कि सात निश्चय योजना-1 और सात निश्चय-2 के तहत नीतीश कुमार की सरकार ने हर क्षेत्रों में विकास के काम किए हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने महिलाओं को पंचायती राज संस्थाओं में आरक्षण देकर उन्हें आगे बढ़ाने का काम किया है। उन्होंने कहा कि नौवीं बार पुनःबिहार के मुख्यमंत्री के रूप में माननीय नेता ने शपथ लिया है. जिससे हम सभी कार्यकर्ताओं के बीच नयी ऊर्जा का संचार हुआ है. साथ ही अपने नेता के नेतृत्व में हम सभी बढ़ते बिहार के धारणीय विकास के साक्षी बनेंगे।