बिहार में अब भगवान भी नहीं हैं सुरक्षित, पटना के प्रसिद्ध मंदिर में चोरों का आतंक, लाखों के आभूषण उड़ाए
PATNA: बिहार में आपराधिक घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रहा है। बेखौफ अपराधी आए दिन अपराधिक घटनाओं को अंजान दे रहे हैं। वहीं लगातार घट रहे आपराधिक घटनाओं से अब पुलिस की गस्ती पर सवाल उठाए जा रहे हैं। बेखौफ चोर अब मंदिरों में भी चोरी की घटना को अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला पटना के गांधी मैदान थाना क्षेत्र के वीवीआईपी इलाके का है। जहां चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया है।
दरअसल, घटना पटना के गांधी मैदान थाना क्षेत्र के छज्जू बाग इलाके में अवस्थित नाग मंदिर का है। जिसमें चोरों ने सोमवार की रात चोरी की भीषण घटना को अंजाम दे दिया है। चोरी की जानकारी मंदिर के पुजारी आदित्य कुमार ने बताया कि सोमवार को रोजाना की तरह 10 बजे रात्रि में मंदिर के मुख्य द्वार पर ताला लगाकर घर चलें गए।
वहीं मंगलवार की सुबह जब मंदिर पहुंचे तो पुजारी के होश उड़ गए। मंदिर के मुख्य द्वार में लगा ताला टूटा हुआ था। वही भगवान के पहने चांदी ,सोने और रत्नजड़ित आभूषण गायब पाया। जिसके बाद मन्दिर पुजारी ने आनन फानन में स्थानीय गांधी मैदान थाना पहुंच मामले की लिखित शिकायत दर्ज कराई है। बहरहाल मंदिर पुजारी ने कहा की शासन प्रशासन यदि चाहे तो शहर से एक पत्ता नहीं हिल सकता है। गस्ती इलाके में नही होती है जिससे चोरी की ये घटना मंदिर में चंद दिनों में दूसरी बार घटी है।
पटना से अनिल की रिपोर्ट