श्रावण मास की तीसरी सोमवारी पर दिव्यांग युवक की दिखी शिव भक्ति, 80 किलोमीटर की दूरी एक पाँव पर तय कर पंहुचा मुजफ्फरपुर

MUZAFFARPUR : कल श्रावण मास की तीसरी सोमवारी है। ऐसे तीसरी सोमवारी पर बाबा भोले पर जल अभिषेक करने का विशेष महत्व है। यहीं वजह है की श्रावण मास की तीसरी सोमवारी पर शिव भक्तों की जल अभिषेक करने को लेकर अत्यधिक भीड़ होती है।

बाबा गरीबनाथ मंदिर प्रबंधक की माने तो तीसरी सोमवारी पर सारण के पहलेजा घाट से जल बोझ कर तकरीबन 6 लाख कांवरिया 80 किलोमीटर की दूरी तय कर उत्तर बिहार का देवघर कहे जाने वाला बाबा गरीब स्थान मंदिर में जल अभिषेक करने को लेकर लगातार शहर में प्रवेश कर रहे हैं।

ऐसे में तमाम शिव भक्तों के बीच एक भक्त ऐसा भी दिखा जो एक पैर से विकलांग था। लेकिन उसके अंदर शिव की भक्ति में कोई कमी नहीं दिखी और वह डंडा के सहारे एक पैर पर चल कर सारण के पहलेजा घाट से जलबोझ कर तकरीबन 80 किलोमीटर की दूरी तय कर और मुजफ्फरपुर शहर में प्रवेश किया है। जहां से वह उत्तर बिहार का देवघर कहे जाने वाले बाबा गरीब स्थान मंदिर में जलभिषेक करेगा। इस विकलांग युवक की शिव भक्ति देख लोग दंग है। 

मुजफ्फरपुर से मणिभूषण की रिपोर्ट