राज्यसभा चुनाव में विपक्षी दलों को लगेगा झटका ! बागी होने की राह पर विधायक, अखिलेश का भाजपा पर बड़ा आरोप

UP: यूपी की सियासत के लिए आज अहम दिन है। उत्तर प्रदेश के 3, हिमाचल और कर्नाटक की 15 राज्यसभा सीटों सीटों के लिए आज वोटिंग है। मतदान सुबह 9 बजे से शुरु हो गया है जो शाम 4 बजे तक चलेगा। शाम 5 बजे तक नतीजे आने की संभावना है। यूपी और कर्नाटक में क्रॉस वोटिंग हो सकती है, वहीं हिमाचल में कांग्रेस की जीत तय मानी जा रही है। 15 राज्यों की 56 सीटों में से 41 सीटों पर निर्विरोध चुनाव हुआ है, वहीं 3 राज्यों की 15 सीटों पर आज वोटिंग होनी है। 

वहीं यूपी विधानसभा में आज राज्यसभा की 10 सीटों के लिए मतदान शुरू हो गया है। मुख्यमंत्री आदित्यनाथ, अखिलेश यादव और शिवपाल यादव विधानसभा पहुंच गए हैं। जानकारी के अनुसार सुबह 9:00 बजे से लेकर 4:00 तक चलेगा मतदान 5:00 बजे रिजल्ट आएगा। बीजेपी ने अपना आठवां उम्मीदवार उतार कर लड़ाई दिलचस्प की। बीजेपी ने 8वें उम्मीदवार को जीतने के लिए 10 वोटों की जरूरत तो सपा के तीसरे उम्मीदवार को जीतने के लिए तीन वोटों की जरूरत है। यूपी में आज चुनाव रोमांचक होने वाला है। क्रॉस वोटिंग की पूरी संभावना है। 

विधानसभा पहुंचे अखिलेश यादव ने अपने तीनों उम्मीदवारों का जीत तय बताया है। उन्होंने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए कुछ भी कर सकती है। लाभ का लोभ देकर विधायकों को इधर-उधर कर सकती है। उन्होंने कहा कि, जिन्हें कुछ मिल रहा होगा वह चले जाएंगे। अखिलेश यादव के मेयर चुनाव का उदाहरण देते हुए कहा कि जो दूसरों के लिए कंटा बोते हैं उनको कांटा मिलता है। जो दूसरों के लिए गढ़ा खोदता है वह खुद उस गढ़े में गिर जाता है।  

मालूम हो कि, राज्यसभा चुनाव से एक दिन पहले सोमवार रात को समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव द्वारा बुलाई गई पार्टी विधायकों की बैठक में आठ विधायक शामिल नहीं हुए। इन विधायकों की अनुपस्थिति को लेकर तरह-तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं। यूपी की 10 राज्यसभा सीटों पर हो रहे चुनाव के बीच सपा विधायक मनोज पांडेय ने समाजवादी पार्टी को झटका देते हुए मुख्य सचेतक पद से इस्तीफा दे दिया। यूपी की 10 राज्यसभा सीटों को लेकर हो रहे मतदान में जयंत चौधरी की पार्टी आरएलडी (RLD) के सभी 9 विधायकों ने एक साथ बीजेपी को वोट दिया.



आसिफ की रिपोर्ट