बिहार के 5 मंत्रियों को मिला PS, BAS के पांच अधिकारियों की सेवा कैबिनेट सचिवालय को

PATNA : बिहार के 5 मंत्रियों को आप्त सचिव मिला है। सामान्य प्रशासन विभाग ने बिहार प्रशासनिक सेवा के पांच अधिकारियों की सेवा मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग को सौंप दिया है। जिन अधिकारियों को मंत्री का PS बनाया गया है उनमें हैं नगर विकास एवं आवास विभाग के उप सचिव मनीष शर्मा। ये समाज कल्याण मंत्री मदन सहनी के आप्त सचिव बनाये गये हैं।
वहीं, समाज कल्याण विभाग के संयुक्त सचिव राजेश कुमार को पर्यटन मंत्री नारायण प्रसाद का आप्त सचिव बनाया गया है। पटना जिला आपदा प्रबंधन के अपर समाहर्ता मृत्युंजय कुमार खान एवं भूतत्व मंत्री जनक राम के आप्त सचिव बने हैं।
जमुई जिला में अपर समाहर्ता कुमार संजय प्रसाद पथ निर्माण मंत्री नितीन नवीन के आप्त सचिव और राज्य स्वास्थ्य समिति में पदस्थापित हेमन्त कुमार सिंह को पर्यावरण,वन मंत्री नीरज कुमार सिंह का आप्त सचिव बनाया गया है।
पटना से विवेकानंद की रिपोर्ट