राबड़ी देवी ने बीजेपी को बताया फेंकू पार्टी, कहा- फेंकते रहता है, हवा में उड़ते रहता है, पीएम से कर दी खास मांग..

PATNA: बिहार विधानसभा का बजट सत्र आज आखिरी दिन है। आखिरी दिन भी सदन में विपक्ष की कार्यवाही हंगामेदार रहा। इस दौरान राबड़ी देवी ने बीजेपी पर जमकर निशाना साधा। साथ ही 3 मार्च को होने वाली महारैली को लेकर भी राबड़ी देवी ने बड़ा बयान दिया है। राबड़ी देवी ने कहा कि 3 मार्च को पटना के गांधी मैदान में महारैली होगा। साथ ही उन्होंने एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देने की मांग की है। 

दरअसल, कल यानी 2 मार्च को पीएम मोदी बिहार आ रहे हैं। जिसको लेकर जब राबड़ी देवी से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि हम अटल बिहारी बाजपेई के समय से ही बिहार को विशेष राज्य का दर्जा दिलाने के लिए मांग कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि अभी तक जबाव नहीं मिला। बिहार सबसे गरीब राज्य है, उसे विशेष राज्य का दर्जा मिलना चाहिए। साथ ही उन्होंने कहा कि जब तक केंद्र में बीजेपी की सरकार रहेंगी तब तक बिहार को विशेष राज्य का दर्जा नहीं मिलेगा। 

वहीं 3 मार्च को महागठबंधन की रैली को लेकर राबड़ी देवी ने कहा कि, रैली होगी बहुत बड़ी रैली होगी। उन्होंने कहा कि रैली नहीं रैला होगा। बहुत लोग आ रहे हैं। बिहार के साथ साथ बाहर से लोग भी इस रैली में शामिल होने आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि बिहार की जनता का इस रैली पर बहुत असर होगा। रैली के बाद चुनाव है। उसकी भी तैयारी करना है।  

राबड़ी देवी से जब पूछा गया कि बीजेपी इस बार 400 से अधिक सीट जीतने का दावा कर रही है। तो उन्होंने कहा कि, बीजेपी तो फेंकू बात करता है। फेंकते रहता है, हवा में उड़ते रहता है। मालूम हो कि 3 मार्च को पटना के गांधी मैदान में महागठबंधन की महारैली होनी है। जिसको लेकर तैयारियां अंतिम चरण में है। इस रैली में राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के साथ कांग्रेस नेता राहुल गांधी भी शामिल होंगे। 



वंदना की रिपोर्ट