बिहार में औसत से 32 फीसदी कम हुई बारिश लेकिन पुनपुन नदी का हर घंटे 4 सेंटीमीटर बढ़ रहा जलस्तर, खतरे के निशान से महज एक मीटर की है दूरी

PATNA : बिहार में सामान्य से भले 32 फीसदी कम बारिश होने की बात बताई जा रही है। लेकिन राज्य में कई नदियों में जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। पुनपुन नदी के जलस्तर में प्रत्येक घंटे 4 सेंटीमीटर की वृद्धि देखी जा रही है। 

जलस्तर में वृद्धि श्रीपालपुर के समीप रिकॉर्ड की गई है। वर्तमान में यह वार्निग लेबल 49.60 मीटर तक पहुंच चुका है। राहत की बात अभी यह है कि अभी भी यह खतरे के निशान 50.60 मीटर से नीचे है। केंद्रीय जल आयोग के कर्मी ने बताया कि कल शाम 6 बजे तक नदी के जलस्तर में 4 सेंटीमीटर की वृद्धि दर्ज की गई है। आज और वृद्धि होने की संभावना है।

हालाँकि पुनपुन में बढ़ते जलस्तर पर कड़ी नजर रखी जा रही है। किसानों ने आशंका जताया है की अगर बारिश हुई तो पुनपुन का पानी बढ़ सकता है और बाढ़ का पानी खेतों तक पहुँच सकता है। जिससे उनकी फसल को नुकसान हो सकता है। 

पटना से सुजीत की रिपोर्ट