बिहार प्रशासनिक सेवा के 5 अधिकारियों को नई जिम्मेवारी, राजेश कुमार बने मंत्री नीरज कुमार के पीएस

PATNA : बिहार प्रशासनिक सेवा के 5 अधिकारियों को नई जिम्मेवारी दी गई है। बेगूसराय के अपर समाहर्ता राजेश कुमार को सूचना एवं जन संपर्क विभाग के मंत्री नीरज कुमार के आप्त सचिव और सुरेन्द्र राय को उद्योग मंत्री श्याम रजक के आप्त सचिव के लिए सेवा कैबिनेट सचिवालय को सौंपी गयी है।
जबकि बिहार प्रशासनिक सेवा के अधिकारी विश्वनाथ चौधरी को विवि सेवा आयोग के सचिव के पद पर पदस्थापित किया गया है।
निरंजन कुमार को सिमरी अनुमंडल का लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी बनाया गया है। जबकि अजीत कुमार को उप सचिव अभियोजन निदेशालय गृह विभाग के पद पर पदस्थापित किया गया है।
जबकि बिहार प्रशासनिक विभाग के तीन अधिकारी-दिनेश कुमार,चित्रगुप्त कुमार और ललन कुमार को सर्वेक्षण कार्य से संबंधित संविदा नियोजन हेतू काउंसलिंग कार्य के लिए प्रतिनियुक्त किया गया है। सामान्य प्रशासन विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी है।