आरसीपी सिंह के पटना आगमन पर उपेन्द्र कुशवाहा का तंज, कहा प्रेस और पोस्टर से मिली जानकारी, कोई आधिकारिक सूचना नहीं मिली

JEHANABAD : केंद्रीय मंत्री और जदयू के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष आरसीपी सिंह के स्वागत समारोह में भाग लेने के बदले जदयू संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा जहानाबाद में आयोजित कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंच गए है। जहानाबाद पहुंचते ही उन्होंने सदर अस्पताल में स्थित शहीद जगदेव प्रसाद की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर अपने दौरे का आग़ाज़ किया। 

केंद्रीय मंत्री बनने के बाद पहली बार बिहार आ रहे आरसीपी सिंह के स्वागत समारोह में शामिल होने के बदले अन्य कार्यक्रम में शामिल होने पर उन्होंने बताया कि पटना में मेरे के सामने कई पोस्टर लगे हैं। मीडिया से भी जानकारी मिली है। इसलिए यह नहीं कहा जा सकता है की जानकारी नहीं है। लेकिन आरसीपी सिंह के आने की उन्हें कोई आधिकारिक सूचना नही है। हालांकि उन्होंने नीतीश कुमार के नेतृत्व में पार्टी को एकजुट बताते हुए कहा कि कुछ लोग घरों में रह कर सिर्फ गलत कयास लगाते रहते है।

वही उनके द्वारा नीतीश कुमार को पीएम मटेरियल बताये जाने के बाद भाजपा द्वारा पलटवार किये जाने पर नरमी दिखाते हुए कहा कि योग्यता के आधार पर पीएम कोई भी बन सकता है। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार को पीएम मटेरियल बताया है ना कि नरेंद मोदी को चुनौती दे रहे है। बताते चले कि जदयू संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष आज अपने जहानाबाद दौरे के क्रम में विभिन्न जगहों पर जा कर अपने संगठन के लोगो से मुलाकात करेंगे और पार्टी स्तर पर फीड बैक लेंगे।

जहानाबाद से गौरव की रिपोर्ट