लालू से ईडी की पूछताछ पर भड़की रोहिणी, कहा- अगर मेरे पापा को खरोच आया तो मेरे से बुरा कोई नहीं होगा
पटना- राष्ट्रीय जनता दल के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के पटना स्थित दफ्तर में पेश होने पहुंचे. ईडी की टीम लालू यादव से पूछताछ कर रही है. इसपर राजद सुप्रीमों की लाडली बेटी रोहिणी आचार्या खासी भड़की हुई हैं. रोहिणा ने सोषल साइट एक्स पर ट्वीट करते हुए लिखा है कि 'Inhuman behaviour by Ed officers shame on you and your आका
सब को पता है पापा की हालात ,बिना सहारे चल नहीं सकते फिर भी बिना उनके सहायक के गेट के अंदर घुसा लिया..request करने के बाद भी नहीं जाने दिया मिसा दी या उनके एक सहायक को..
pls आप लोग मेरी मदद करे '
इसके बाद दूसरे ट्वीट में रोहिणी ने लिखा है कि अगर मेरे पापा को खरोच आया तो मेरे से बुरा कोई नहीं होगा mark my words
आगे उन्होंने लिखा है कि सब को मालूम है पापा की क्या हालात है बिना मदद के चल नहीं सकते फिर भी कितना गिरोगे गीदड़ों ..
ये गुदड़ी का लाल लालू है शेर अकेला है कमजोर नहीं... रोहिणी ने केंद्र सरकार पर प्रहार करते हुएअ लिखा है कि ---मेरे पापा को आज कुछ हुआ तो इसका ज़िम्मेदार गिरगिट के साथ साथ cbi Ed और इनके मालिक होंगे
यहीं नहीं रोहिणी ने आगे लिका है कि नीचता की हदे पार shame on you,
बता दें लालू प्रसाद ईडी के सवालों का जवाब देने पहुंचे हैं. लालू यादव इडी गेट से ऑफिस के अंदर पैदल ही गए . उनके साथ उनकी बेटी मिशा भारती थी लेकिन उन्हें गेट पर ही रोक दिया गया. बाद में उन्हें ईडी दफ्तर में जाने की इजाजत मिल गई. मिशा के अनुसार लालू की तबीयत नासाज है. मिशा ने कहा कि अधिकारियों ने लालू को दवाई कब देना है इसकी जानकारी ली और उन्हें वहां से बाहर निकलने को कहा गया.